विस चुनाव से पहले अयोध्या मंडल को केशव का बड़ा तोहफा
विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने बाकी है। उससे ...और पढ़ें

अयोध्या: विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने बाकी है। उससे पहले सौगातों की बारिश शुरू हो गई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में अयोध्या मंडल से जुड़ीं 996 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। करीब 14 अरब 78 करोड़ रुपये लागत की ये परियोजनाएं हैं। इनमें पांच अरब 83 करोड़ की 391 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा आठ अरब 95 करोड़ लागत की 605 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
अयोध्या की तीन अरब 66 करोड़ सात लाख 37 हजार लागत की 145, अंबेडकरनगर की 93 करोड़ 20 लाख की 26, बाराबंकी की 95 करोड़ 34 लाख की 83, सुलतानपुर की दो अरब 29 करोड़ 40 लाख की 172 एवं अमेठी की एक अरब चार करोड़ दो लाख की 77 परियोजनाओं का शिलान्यास उप मुख्यमंत्री ने किया। लोकार्पित परियोजनाओं में अयोध्या की 68 परियोजनाओं की लागत एक अरब 53 करोड़ 32 लाख, अंबेडकरनगर की 71 परियोजनाओं की लागत 49 करोड़ 41 लाख 42 हजार, बाराबंकी की 139 परियोजनाओं की कुल लागत दो अरब 10 करोड़ 39 लाख, सुलतानपुर की 100 परियोजनाओं की लागत एक अरब 49 करोड़ 19 लाख एवं अमेठी की 12 परियोजनाओं की लागत चार करोड़ 96 लाख है। छह करोड़ 55 लाख रुपये लागत वाली उप्र राजकीय निर्माण निगम की दो परियोजनाओं का शिलान्यास व उप्र सेतु निगम की 15 करोड़ 69 लाख लागत की एक परियोजना का उप मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।
-----------------
संगठन व क्षेत्रीय राजनीति पर चर्चा
अयोध्या: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा के जिले के मुखिया के साथ खासतौर पर सांगठनिक चर्चा की। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह लखनऊ से उनके साथ हेलीकॉप्टर से आए। इस दौरान उन्होंने सांगठनिक गतिविधियों व ब्लाक प्रमुख चुनाव पर चर्चा की। अवध विवि से हनुमानगढ़ी जाते वक्त उन्होंने महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र के साथ वाहन में चर्चा की। वापसी में वे अपने साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल को लखनऊ ले गए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बादल से क्षेत्रीय राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।