विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फैजाबाद में दून एक्सप्रेस के पांच कोच पटरी से उतरे , ट्रैक प्रभावित

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2016 02:53 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2016 06:03 PM (IST)

फैजाबाद में दून एक्सप्रेस के पांच कोच पटरी से उतरने के कारण लखनऊ के साथ गोरखपुर रेलवे रूट पर काफी ट्रेनों का संचालन बाधित है।

News Article Hero Image

फैजाबाद (जेएनएन)। फैजाबाद में आज दिन में करीब दो बजे दून एक्सप्रेस (1&010) के चार पांच पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दून एक्सप्रेस के पांच कोच पटरी से उतरने के कारण फैजाबाद में लखनऊ के साथ गोरखपुर रेलवे रूट पर काफी ट्रेनों का संचालन बाधित है।

मीरजापुर के पास राजधानी एक्सप्रेस को गिराने की साजिश, विक्षिप्त गिरफ्तार

ट्रेन की गति धीमी होने के कारण सभी कोच खड़े हैं। हालांकि दो कोच झुके होने के कारण सिगनल टूट गए हैं। परेशान यात्री ट्रेन से उतरकर अन्य कोई साधन ढूंढने में लगे हैं।

इस वजह से रेल किराए में फ्लेक्सी फेयर स्कीम लागू कर रही है सरकार!

देहरादून से ट्रेन हावड़ा जाती है। आज ट्रेन लखनऊ से फैजाबाद जाने के बाद वाराणसी की ओर बढ़ रही थी। फैजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छोडऩे के बाद यह हादसा हो गया। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण न तो कोई यात्री चोटिल हुआ और न ही रेलवे ट्रैक को बड़ा नुकसान हुआ है।

रेलवे को हो सकता है घाटा, विमानों का रुख कर सकते हैं यात्री

बताया जा रहा है कि सिगनल की अनदेखी करने से ट्रेन में पीछे की ओर की तीन स्लीपर, एक जनरल व एक एसएलआर कोच पटरी से उतरे हैं। इस हादसे की सूचना मिलने ही रेलवे के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए है। उत्तर रेलवे जीएम एके पुठिया व लखनऊ मण्डल डीआरएम एके लाहौटी घटना स्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया।

ट्वीट कर शताब्दी में बम की अफवाह फैलाई, चेकिंग के बाद रवाना

माना जा रहा है कि सिग्नल की अनदेखी से पॉइंट टूटने के कारण ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतरे हैं। इस हादसे के कारण 19709 जयपुर- कामाख्या एक्सप्रेस को लखनऊ में रोका गया है। दुर्घटना के बाद लखनऊ से फैजाबाद,शाहगंज, गोरखपुर, गोंडा, वाराणसी लाइन जाम हो गई है। इसके अलावा कई और ट्रेन के मार्ग को बदला जाएगा। उत्तर रेलवे जीएम एके पुठिया व लखनऊ मण्डल डीआरएम एके लाहौटी घटना स्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया।

फैजाबाद में दून एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त,उत्तर रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर ,वाराणसी हेल्पलाइन नम्बर 0542-2503814।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।