विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस वजह से रेल किराए में फ्लेक्सी फेयर स्कीम लागू कर रही है सरकार!

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 08 Sep 2016 12:07 AM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2016 01:26 AM (IST)

ट्रेनों में किराया बढ़ोतरी का मकसद देर से बुकिंग को हतोत्साहित करना तथा साथ ही रेलवे की कमाई बढ़ाना है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (जागरण ब्यूरो)। राजधानी, दूरंतो और शताब्दी के किरायों में फ्लेक्सी फेयर स्कीम लागू करने का मकसद इन ट्रेनों में देर से बुकिंग को हतोत्साहित करना तथा साथ ही रेलवे की कमाई बढ़ाना है।

रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार इन ट्रेनों में अक्सर व्यस्त लोग आखिरी वक्त पर बुकिंग कराते हैं और आरक्षण न मिलने पर तरह-तरह की सिफारिश लगाकर उसे कन्फर्म कराने की कोशिश करते हैं। इससे रेलवे पर अनावश्यक दबाव बनता है। इस प्रवृत्ति को हतोत्साहित करने के लिए ऐसे लोगों से अधिक किराया वसूलने का फैसला किया गया है।

फ्लेक्सी फेयर स्कीम लागू होने से अब लोग सस्ते किराये का लाभ लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा पहले अपनी यात्रा को प्लान करने का प्रयास करेंगे। इससे अंतिम समय पर टिकट कन्फर्म करने का दबाव कम होगा। फ‌र्स्ट एसी और एक्जीक्यूटिव क्लास पर स्कीम न लागू करने के पीछे अधिकारी का तर्क था कि इन श्रेणियों का किराया पहले ही काफी अधिक है। इसमें बढ़ोतरी से उच्च वर्ग ट्रेन को छोड़ हवाई यात्रा का चुनाव कर सकता था। हालांकि जानकार इसकी वजह माननीयों को बताते हैं जो इन्हीं श्रेणियों में यात्रा करते हैं। इनका किराया बढ़ने का बोझ अंतत: सरकार को ही वहन करना पड़ता।

डेढ़ गुना तक बढ़ गया राजधानी, दूरंतो और शताब्दी ट्रेनों का किराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।