जिला पंचायत की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस: चौधरी
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने की पंचायत चुनाव की समीक्षा. कार्यकर्ताओं में भरा जोश ²ढ़ इछाशक्ति से चुनाव में जुटने का आह्वान.
अयोध्या : जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता आपसी तालमेल और ²ढ़ इच्छाशक्ति के साथ प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें। कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ चुनाव में जुट जाएं और विजय परचम लहराने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें। बुधवार को यह बातें कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कही। वह पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने आए थे। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की आशा के अनुरूप कार्य कर सभी सीटों पर भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा की सक्रियता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बराबर संवाद की सराहना की। प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। बैठक की अध्यक्षता एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह व संचालन पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ ने किया। बैठक के उपरांत नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुनील पाठक व कर्मराज यादव का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, पूर्व संगठन मंत्री अशोक सिंह, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र, पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ल, उपेंद्र सिंह लल्लू, मुनीर खां, महेश वर्मा, हरिपाल वर्मा, घनश्याम त्रिपाठी, रामबहादुर सिंह, राम अभिलाख पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रामनरेश मौर्य, शैलेंद्र पांडेय,संजय कुमार तिवारी, अनिल सिंह, आशुतोष सिंह शानू, उमेश उपाध्याय, अंबरीष कुमार पांडेय, महमूद अहमद, रामकरन कोरी, भीम शुक्ल, आशीष यादव, आरिफ आब्दी, अब्दुल हकीम, बृजेश रावत, सुरेंद्र सिंह सैनिक, मोहम्मद आरिफ, अजीत वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, राजकुमार सिंह, प्रभात यादव, रामचरित्र मौर्य, निक्कू राम कोरी, बलबीर सिंह कोरी, मुन्ना, वीरेंद्र सैनी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।