Move to Jagran APP

जातिगत समीकरण फिर तय करेंगे जीत या हार

अधिवक्ताओं का चुनावी महाभारत बुधवार को है। मतदान

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM (IST)
जातिगत समीकरण फिर तय करेंगे जीत या हार
जातिगत समीकरण फिर तय करेंगे जीत या हार

अयोध्या : अधिवक्ताओं का चुनावी महाभारत बुधवार को है। मतदान की पूर्व संध्या पर मंगलवार को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी हवा में जातिगत समीकरण फिर हावी होते दिख रहे हैं। अध्यक्ष पद की लड़ाई सीधी होने के बावजूद जीत हार का आंकलन आसान नहीं है। प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होने के कारण महामंत्री पद पर लड़ाई टेढ़ी है। प्रत्याशी जीत के लिए सभी तरकश आजमाने में लगे हैं।

loksabha election banner

ब्राह्माण बाहुल्य वकालतखाना में इन मतों की भूमिका अहम रहती है। ब्राह्माण मतदाताओं की संख्या करीब आठ सौ है। इसके बाद क्षत्रिय मतदाताओं की संख्या करीब चार सौ है। पिछड़ी जाति के करीब तीन सौ, कायस्थ व अनुसूचित जाति के करीब दो-दो सौ, मुस्लिम करीब सौ अन्य छिटपुट जातियों के मत हैं। इस बार मतदाताओं की कुल संख्या 2009 है।

फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में सर्वाधिक प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुशील कुमार चौबे महामंत्री रह चुके हैं। उनके मुकाबले इंद्रप्रताप सिंह लल्ला किसी भी तरह से हल्के नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों पहले भी इस पद के लिए जोर आजमाइश कर चुके हैं। उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठता का लाभ मिल सकता है, वहीं राजीव पांडेय को अपने जुझारू तेवर का सहारा है। इनके मुकाबले देवकीनंदन त्रिपाठी, सैयद आफताब अहमद, सुरेंद्र कुमार सिंह व रामकुमार यादव मतदाताओं को रिझाने में कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

प्रतिष्ठापूर्ण महामंत्री पद के लिए सूर्यनारायण सिंह पर्चा निरस्त होने व बहाल होने पर खासी चर्चा में आ चुके हैं। उन्हें ज्ञानेशचंद पांडेय, शैलेंद्र कुमार जायसवाल, लालजी गुप्त, कृष्णकुमार वर्मा, विपिन मिश्र, विनोद कुमार सिंह, राजेश कुमार पांडेय व महेंद्र कुमार दुबे से टक्कर मिल रही है। कोषाध्यक्ष पद की लड़ाई में विनोद कुमार सिंह थोड़ा भारी दिख रहे हैं। उनके मुकाबले हरिप्रसाद तिवारी व वीरेंद्र कुमार मिश्र हैं। संयुक्त मंत्री प्रथम पद के लिए कंचन दुबे दोबारा किस्मत आजमा रही हैं, उन्हें सूर्यलाल कड़ी टक्कर दे रहे हैं। राजेश कुमार तिवारी भी मोर्चा संभाले हैं। संयुक्त मंत्री द्वितीय पद के लिए जयप्रकाश पाल, सुरेंद्र कुमार पांडेय, विवेक कुमार श्रीवास्तव, रामकेवल मौर्य व दिनेश कुमार उपाध्याय ने जीत के लिए जमकर आजमाइश की। कार्यकारिणी (ए) पद पर कृष्णकुमार चतुर्वेदी, हरिनाथ सिंह, आत्मजीत यादव व संतोष कुमार मिश्र, कार्यकारिणी (बी) पद पर विनय प्रकाश तिवारी, महेश कुमार श्रीवास्तव व विनय कुमार सिंह तथा कार्यकारिणी (सी) पद पर विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, शैलेश कुमार सिंह उर्फ रिकू, उपेंद्र कुमार मिश्र व संदीप कुमार तिवारी ने मतदाताओं से खासा संपर्क किया। मतदान आज प्रात: आठ बजे से

फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान की तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के मुताबिक मतदान बुधवार को प्रात: आठ बजे से शुरू होगा, जो सायं पांच बजे तक जारी रहेगा। मतदान आचार्य नरेंद्रदेव सभागार में कराया जाएगा, जिसमें गोपनीयता व पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कुल 28 बूथ बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मतदान व मतगणना का सीसीटीवी से सीधा प्रसारण किया जाएगा। बुधवार को सुबह सात बजे सभी मतदानकर्मी व प्रत्याशी वकालतखाना पहुंच जाएंगे। साढ़े सात बजे मतदान बाक्स को सील किया जाएगा। पौने आठ बजे सभी मतदानकर्मी अपनी-अपनी सीट पर बैठ जाएंगे। दिन में एक से दो बजे के बीच लंच ब्रेक रहेगा। मतदान स्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बूथ तक मतदाता के अलावा कोई अन्य नहीं जा सकेगा। मतगणना 29 जुलाई को कराई जाएगी। प्रशासन की देखरेख मतदान स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.