Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayodhya News: राम मंदिर के भूतल पर लगने वाले दरवाजों की पहली खेप तैयार, उकेरी जा रही आकृतियां

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 03:15 PM (IST)

    Ayodhya News राम मंदिर के लिए दरवाजों का निर्माण माह भर से अधिक समय से चल रहा है। मंदिर के भूतल पर लगने वाले 14 में से पांच दरवाजे आकार ले चुके हैं। इन दिनों इन पर विभिन्न आकृतियां उकेरी जा रही हैं। एक सप्ताह बाद ये पूर्ण रूप से तैयार हो जाएंगे। तब इन्हें मंदिर में लगाने का ट्रायल होगा।

    Hero Image
    राम मंदिर के भूतल पर लगने वाले दरवाजों की पहली खेप तैयार, उकेरी जा रही आकृतियां

    प्रवीण तिवारी, अयोध्या: राम मंदिर के लिए दरवाजों का निर्माण माह भर से अधिक समय से चल रहा है। मंदिर के भूतल पर लगने वाले 14 में से पांच दरवाजे आकार ले चुके हैं। इन दिनों इन पर विभिन्न आकृतियां उकेरी जा रही हैं। एक सप्ताह बाद ये पूर्ण रूप से तैयार हो जाएंगे। तब इन्हें मंदिर में लगाने का ट्रायल होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेष सभी दरवाजों को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक तैयार करने का लक्ष्य है। दरवाजों के मंदिर में फिट होने के बाद ही इन पर सोने की पत्तियां जड़ी जाएंगी। यह कार्य रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिसंबर माह तक पूरा हो जाएगा।

    निर्मित हो रहे 42 दरवाजे

    मंदिर के भूतल, प्रथम व दूसरे तल पर क्रमश: 14-14 दरवाजे लगाये जाने हैं। कुल 42 दरवाजे निर्मित हो रहे हैं। भूतल पर लगने वाला सबसे बड़ा दरवाजा नौ फीट चौड़ा व 12 फीट ऊंचा होगा। इन दिनों रामसेवकपुरम स्थित कार्यशाला में दिन भर दरवाजे बन रहे हैं।

    हैदराबाद के कारीगर इन्हें आकार दे रहे हैं। इसके लिए महाराष्ट्र के जंगलों से सागौन की तकरीबन दो हजार घन फीट लकड़ी की मंगायी गई थी। पहले चरण में लकड़ी को साफ किया गया। निर्धारित माप में इसे काट कर तैयार किया गया।

    दरवाजे का आकार तैयार करने के बाद इन पर निर्धारित आकृतियों की गढ़ाई प्रारंभ हुई। कार्यदायी संस्था के एक अधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह तक चार-पांच दरवाजे पूर्ण रूप से तैयार हो जाएंगे।