Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayodhya Deepotsav 2022:अयोध्या में शोभा यात्राओं से दीपोत्सव 2022 की शुरुआत, शाम को पीएम मोदी जलाएंगे मोर दीपक

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 12:58 PM (IST)

    Ayodhya Deepotsav 2022 Begins with Shobha Yatras अयोध्या में रामचरितमानस के प्रसंगों पर सजी डिजिटल झांकियां इस बार आकर्षण का केन्द्र हैं। इन झांकियों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। अयोध्या समेत अन्य प्रांतों के सैकड़ों कलाकार शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे हैं।

    Hero Image
    Ayodhya Deepotsav 2022 Begins with Shobha Yatras:

    अयोध्या, जेएनएन। Ayodhya Deepotsav 2022 Begins with Shobha Yatras: रामनगरी अयोध्या में रविवार को दीपोत्सव 2022 भव्य होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के आगमन से इस बार इसका स्वरूप और विशाल हो गया है। इस बार सरयू नदी के तट पर 15 लाख दीपक जलाए जाऐंगे। पीएम मोदी मोर दीपक से इसका शुभारंभ करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपोत्सव 2022 (Ayodhya Deepotsav-2002) की शुरूआत साकेत महाविद्यालय से सुबह नौ बजे जब रामकथा आधारित झांकियोंं से हो गई है। यह झांकियां जब निकलीं तो पूरी अयोध्या राममय हो उठी। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या आज उत्सव में सराबोर है। यहां दीपोत्सव 2022 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। अयोध्या में 17 रथों पर सवार होकर भगवान राम की लीला यात्रा निकाली गई। धर्म नगरी में सड़कों पर जय श्रीराम के नारे गूंजे।

    अयोध्या में रामचरितमानस के प्रसंगों पर सजी डिजिटल झांकियां इस बार आकर्षण का केन्द्र हैं। इन झांकियों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। अयोध्या समेत अन्य प्रांतों के सैकड़ों कलाकार शोभायात्रा (Shobha Yatra) की शोभा बढ़ा रहे हैं।

    शोभायात्रा में इस बार 16 झांकियां

    अयोध्या में दीपोत्सव पर शोभायात्रा को प्रदेश सरकार के पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने साकेत महाविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बार पीएम मोदी के आगमन को लेकर शोभायात्रा की भव्यता भी बढ़ गई थी। हर बार जहां शोभायात्रा में 11 झांकियां होती थीं इस बार 16 झांकियां उत्सव का हिस्सा हैं। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक के करीब तीन किलोमीटर के इस मार्ग को शोभायात्रा ने करीब तीन घंटे में पूरा किया। इस शोभा यात्रा में सबसे आगे राम राज्याभिषेक की झांकी रही। इसके अलावा पुत्रेष्टि यज्ञ, अहिल्या उद्धार, रामविवाह, गुरूकुल शिक्षा, केवट प्रसंग, लंका कांड, युद्ध कांड, रामसेतु सहित अन्य प्रसंगों पर आधारित झांकियां भक्तों के आकर्षण का केन्द्र रहीं।

    15 कलाकारों ने प्रस्तुत किया धोबिया लोकनृत्य

    झांकियों में मुनाल लखनऊ के नेतृत्व में उत्तराखंडी लोकनृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इसी तरह गाजीपुर निवासी जीवन राम के नेतृत्व में 15 कलाकारों ने धोबिया लोकनृत्य प्रस्तुत किया। गुरूकुल शिक्षा की झांकी में भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुहन को महर्षि विश्वामित्र द्वारा शिक्षा ग्रहण करते हुए दिखाया गया। बांदा के रमेश प्रसाद के नेतृत्व में कलाकार पाई डंडा की प्रस्तुति कर रहे थे। इसके पीछे अहिल्या उद्धार की झांकी चल रही थी।

    राम-सीता विवाह की झांकी आकर्षक रही। इसमें वर माला लिए खड़े भगवान स्वरूप धरे कलाकार अत्यंत मनमोहक लग रहे थे। इस झांकी के साथ झांसी के कलाकार राई लोकनृत्य प्रस्तुत कर रहे थे। केवट प्रसंग की झांकी में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता को नदी पार करते हुए दिखाया गया। यहां प्रयाग राज के कलाकार ढ़ेढिया नृत्य प्रस्तुत कर चल रहे थे। शोभा यात्राओं में राम-रावण युद्ध, सेतु बंध, रामराज्याभिषेक, संजीवनी बूटी आदि की पांच झांकिया डिजिटल थी जो भक्तों को बेहद आकर्षित कर रही थी।

    सभी जगह पर भव्य सजावट

    अयोध्या में आज पीएम नरेन्द्र मोदी जहां जहां जाएंगे, उन सभी जगह पर भव्य सजावट की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध हैं। पीएम मोदी करीब चार घंटा धर्म नगरी अयोध्या में रहेंगे। वह रामलला का दर्शन पूजन, मंदिर निर्माण प्रगति की समीक्षा, भगवान राम का राज्याभिषेक, मां सरयू की आरती दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ और भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे। 

    यह भी पढ़ें:PM Modi in Ayodhya: पीएम मोदी करीब 14 महीने बाद आज आएंगे अयोध्या, सीएम योगी आदित्यनाथ अगवानी करने पहुंचे