विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साढ़े छह अरब से होगा हवाईपट्टी का विस्तार

By JagranEdited By:
Published: Fri, 07 Dec 2018 12:05 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद हवाई पट्टी के विस्तारीकरण को पर लग गए हैं। छह नवंबर को मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

साढ़े छह अरब से होगा हवाईपट्टी का विस्तार
साढ़े छह अरब से होगा हवाईपट्टी का विस्तार

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद हवाईपट्टी के विस्तारीकरण को पर लग गए हैं। छह नवंबर को मुख्यमंत्री दीपोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या आए थे। उसी समय जिले का नाम बदलने समेत एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा की थी। सीएम की उस घोषणा का असर यह हुआ की एक महीने के भीतर ही जिला प्रशासन ने सर्वे कराकर निदेशक नागरिक उड्डयन को प्रस्ताव भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार विस्तारीकरण के लिए करीब साढ़े छह अरब रुपये की मांग प्रारंभिक आकलन के आधार पर की गई है। करीब 1,250 किसानों में से साढ़े चार सौ किसानों की सहमति उप जिलाधिकारी सदर मधुसूदन नागराज हुल्गी की अध्यक्षता में गठित टीम ने ले ली है। अन्य किसानों से सहमति लेने के प्रयास जारी है। नगर मजिस्ट्रेट/हवाईपट्टी प्रभारी डॉ. वैभव शर्मा के अनुसार सर्वे करा रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। विस्तारकरण की जद में आने वाली जमीन,भवन एवं वृक्ष की कीमत का आकलन तीन सदस्यीय टीम ने कर लिया है। एसडीएम सदर के अलावा प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एवं प्रभागीय वनाधिकारी शामिल हैं। 268 एकड़ जमीन के सापेक्ष 263 एकड़ भूमि उपलब्ध है। उपलब्ध जमीन की अनुमानित कीमत बाजार भाव से डेढ़ अरब से ऊपर आंकी गई है। अधिग्रहण/क्रय की संभावनाओं के मद्देनजर सर्किल रेट का चार गुना किसानों को भुगतान किया जाना है। ऐसे में अधिग्रहण एवं क्रय की जाने वाली जमीन की कीमत बढ़कर सवा छह अरब हो जाएगी। जनौरा के 902, गंजा के 38 एवं धर्मपुरसहादत के 312 किसानों से विस्तारीकरण के लिए जमीन ली जानी है। करीब 12 करोड़ का आकलन भवन के लिए पीडब्लूडी ने एवं 22 करोड़ रुपये का आकलन वन विभाग ने 1570 वृक्षों का किया है। ये सभी हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की जद में हैं।