प्रमाणित बीज इस्तेमाल करें किसान : शोभा
फैजाबाद : बीकापुर भाजपा विधायक शोभा ¨सह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र व प्रदेश
फैजाबाद : बीकापुर भाजपा विधायक शोभा ¨सह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार संकल्पित है। इसीलिए उन्नतिशील धान बीज राजकीय कृषि गोदामों पर किसानों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान धान के आधारीय व प्रमाणित बीज की नर्सरी डाल कर अधिक उत्पादन ले सकते हैं। वह बीकापुर ब्लॉक में आयोजित खरीफ कृषि मेला में आए किसानों को संबोधित कर रही थीं। इससे पहले उन्होंने फीता काट कर मेले का उदघाटन किया। उन्होंने किसानों का आहवान किया कि वे किसान गोष्ठी में भागीदारी कर खेती-किसानी की नई तकनीक की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों से करें। भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने कहा कि धान की नर्सरी में सावधानी बरतनी होगी। अधिक उत्पादन तभी मिलेगा। किसी भी फसल की पैदावार उसकी नर्सरी खाद, बीज, पानी, के सही प्रबंधन से होता है। गोष्ठी में विधायक प्रतिनिधि डॉ. अमित ¨सह ने कहा किसान अन्नदाता हैं। गुरु व माता-पिता की तरह इनका भी सम्मान करना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा के वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश यादव ने कहा कि किसान फसलों के अवशेषों को खेतों में जलाने के बजाय सड़ा कर जैविक खाद बना लें। उत्पादन बढ़ाने में उन्हें मदद मिलेगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामगोपाल यादव ने कहा एसआरआइ पद्धति से धान की खेती करने से कम लागत आएगी। लगभग 30 फीसद उत्पादन बढ़ जाएगा। गोष्ठी में पशुपालन विभाग के डॉ. एके ¨सह ने कहा, खेती पशुपालन के बिना अधूरी होती है। देशी प्रजाति के बदले अच्छी किस्म के पशुओं को पाल कर किसान अच्छा लाभ ले सकते हैं। गोष्ठी में एडीओ कृषि रणबहादुर ¨सह ने कहा कृषि विभाग की किसी भी योजना में लाभ लेने के लिए किसान पंजीकरण जरूरी है। उन्होंने कहा पंजीकरण में आधार कार्ड ¨लक कराने पर विभागीय योजनाओं का लाभ किसानों को मिलेगा। किसान मेले में निश्शुल्क बीज व अनुदान पर कृषि यंत्र भी दिए गए। गोष्ठी में प्राविधिक सहायक सुभाषचंद्र वर्मा, धीरेंद्र प्रताप ¨सह, अटल बिहारी वर्मा, प्रगतिशील कृषक राजकुमार मौर्या, आशीष पटेल ने खेती किसानी के अनुभव को किसानों से साझा किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।