Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Etawah News: खोह ढहने से तीन बच्चों की मौत और एक घायल, त्योहार पर घर की पुताई के लिए खोद रहे थे मिट्टी

    इटावा में बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़िया गुलाब सिंह गांव में त्योहार पर घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय टीला ढहने से बच्चे दब गए। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई और घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek AgnihotriUpdated: Mon, 03 Oct 2022 05:55 PM (IST)
    Hero Image
    इटावा के गांव में हादसा हुआ है।

    इटावा, जागरण संवाददाता। त्योहार पर घर का रंग रोगन फिर ग्रामीणों के लिए खतरनाक साबित होने लगा है।बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया गुलाब सिंह में घर की पुताई के लिए मिट्टी खाेदते समय खोह ढहने से तीन बच्चों की दबकर मौत हो गई। हादसे में घायल एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया गुलाब सिंह में में सोमवार की दोपहर बाद घर लेपन के लिए चार बच्चे 8 वर्षीय जहान्वी पुत्री बबलू, आठ वर्षीय प्रशांत पुत्र करन सिंह, सात वर्षीय सोनाक्षी पुत्री दीपचंद्र व नौ वर्षीय अनुष्का पुत्री ब्रजेश कुमार मिट्टी लेने के लिए खोह (मिट्टी खोदने से बनने वाली सुरंग जैसा रास्ता) पर गए थे। गांव के बाहर खोह से मिट्टी को खोदना शुरू किया तो एक बड़ा हिस्सा ढह गया और चारों बच्चे उसमें दब गए। 

    खोह ढहने से मिट्टी के ढेर बच्चों के दबने पर आनन फानन ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल मिट्टी को हटाना शुरू किया। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद जहान्वी, प्रशांत व सोनाक्षी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अनुष्का का उपचार शुरू किया गया है। 

    तीन बच्चों की मौत से उनके घरों में कोहराम मच गया और ग्रामीण भी गमजदा हो गए। बच्चों के पिता खेती का कार्य करते हैं। सूचना मिलने पर एएसपी सिटी कपिल देव सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।