Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    13 की जगह 20 तारीख को क्यों हो रहा यूपी उपचुनाव? अखिलेश ने बता दी बड़ी वजह- कहा; भाजपा को डर था कि...

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 04:21 PM (IST)

    UP Politics सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के साथ बैठक में उपचुनाव को लेकर बड़ी जीत हासिल करने के लिए जी जान से जुटने का आव्हान किया। अखिलेश ने कहा कि हम उपचुनाव में 9 की 9 सीट जीत रहे हैं। तारीख बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अखिलेश ने कहा भाजपा बांटने की बात करती है हम जोड़ रहे हैं।

    Hero Image
    यूपी उपचुनाव की वोटिंग अब 20 नवंबर को होगी।

    संवाद सहयोगी, सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की 9 सीटों पर हो रहे उप चुनाव में सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत रही है। सपा प्रमुख सैफई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश बोले- भाजपा ने जानबूझकर तारीख बदली है

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी के साथ बैठक में उपचुनाव को लेकर बड़ी जीत हासिल करने के लिए जी जान से जुटने का आव्हान किया। अखिलेश ने कहा कि हम उपचुनाव में 9 की 9 सीट जीत रहे हैं। तारीख बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

    हम पहले निर्धारित तारीख पर भी जीत रहे थे और अभी भी जीतेंगे। बीजेपी वालों ने जानबूझकर तारीख बदली है क्योंकि दीपावली पर बड़ी संख्या में मतदाता अपने घरों पर आए थे जो बीजेपी के खिलाफ मतदान करने जा रहे थे। यादव ने कहा कि भाजपाई कहते हैं बटेंगे तो काटेंगे लेकिन हम लोग पीडीए को जोड़कर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

    सीएम योगी पर कसा तंज 

    यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सैफई का जिस 500 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का 9 माह पहले उद्घाटन कर के यहां से गए है,वह आज तक चालू नहीं हो सका है। हमने शाम जाते समय देखा अस्पताल में एक भी बेड नहीं पड़ा है। सपा सरकार में 300 बेड की गायनी अस्पताल का कार्य शुरू किया गया था।

    सरकार द्वारा बजट न देने के कारण आज तक अधूरा पड़ा है। जबकि 300 बेड अस्पताल अगर चालू हो जाता तो 8 से 10 जनपदों की महिलाओं को यहां पर इलाज मिलता सरकार कोई कार्य नहीं कर रही। सपा मुखिया अखिलेश यादव सैफई में जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे वहां समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी पाल अपने साथ खजांची को लेकर पहुंची। सपा मुखिया ने खजांची से मुलाकात की और लखनऊ में जन्म दिवस मनाने का फैसला लिया है।

    नोटबंदी की लाइन में पैदा हुआ था खजांची

    व ने कहा कि केंद्र सरकार ने साल 2016 में की गई नोटबंदी के दौरान एटीएम की लाइन में पैदा हुए खजांची का अब आठवां जन्मदिन मनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, पूर्व राज्य मंत्री अलोक शाक्य,प्रदीप यादव विधायक,राजकुमार यादव पूर्व विधायक, राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार नगला तेज, प्रदीप यादव आढ़तिया महोला आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें : Rozgar Mela : सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों पर हो रहीं बंपर भर्तियां, यूपी के इस जिले में लगा विशेष शिविर

    comedy show banner