Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार बैठी है', इटावा पहुंचे अखि‍लेश यादव ने BJP पर बोला हमला

    By gaurav dudejaEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 08:08 PM (IST)

    अखि‍लेश ने कहा क‍ि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 500 शैया का अस्पताल आज तक बनकर तैयार नहीं हो पाया। उनकी सरकार में अच्छा अस्पताल बनाया गया था। लोगों को इलाज मिलता लेकिन उन्हें नहीं लगता कि भाजपा के लोग अच्छे डॉक्टर व इलाज दे सकेंगे। इटावा ग्वालियर राजमार्ग आज तक नहीं बनाया गया। यमुना और चंबल पर जो पुल अधूरे पड़े हुए हैं वह नहीं बन पाए।

    Hero Image
    अखि‍लेश यादव ने कहा- भाजपा ने ठप कर द‍िए हैं विकास कार्य।

    जागरण संवाददाता, इटावा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार इटावा में पत्रकारों से बातचीत में भााजपा पर हमला बोला। अखि‍लेश ने कहा क‍ि भाजपा ने विकास को ठप कर दिया है। सारे काम रोक दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 500 शैया का अस्पताल आज तक बनकर तैयार नहीं हो पाया। उनकी सरकार में अच्छा अस्पताल बनाया गया था। लोगों को इलाज मिलता, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि भाजपा के लोग अच्छे डॉक्टर व इलाज दे सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखि‍लेश ने कहा क‍ि इटावा ग्वालियर राजमार्ग आज तक नहीं बनाया गया। यमुना और चंबल पर जो पुल अधूरे पड़े हुए हैं वह नहीं बन पाए। वह कभी भी गिर सकते हैं। इटावा से चंबल एक्सप्रेसवे को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार बैठी है।

    अखि‍लेश ने कहा क‍ि समाजवादी पार्टी ने इटावा में बहुत काम किया है। नेताजी ने इटावा और देश के लिए काफी कार्य किए हैं। अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाकर गति दें।