विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बकेवर में सैनिक को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांय

Published: Mon, 13 Oct 2025 02:32 PM (IST)Updated: Mon, 13 Oct 2025 02:41 PM (IST)

बकेवर में एक सैनिक को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा में एक सैनिक को गांव के ही एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला समाने आया है। पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केस दर्ज किया है।

2022 में हुई थी लूट

पीड़ित राजीव भदौरिया ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक सैनिक हैं, गांव का अक्षय उसे जान से मारने की धमकी देता है। पिछले दिनों भी उसने धमकी दी थी, कि वह गांव आकर उसको सबक सिखाएगा। वर्ष 2022 में भी उसने मारपीट कर लूट की घटना अंजाम दिया था।


पीड़ित सैनिक के प्रार्थना पत्र पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।