इटावा के प्रमुख समाचारों की सूची
समाचारों की सूची
इटावा के प्रमुख समाचारों की सूची
1. वैदपुरा क्षेत्र के ग्राम रामेत में आम के पेड़ पर 22 वर्षीय युवक का शव लटका मिला
- हाथ पैर बंधे पाए गए, स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया
- पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
2. जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटी केरोसिन लेकर पहुंचे कचहरी
- केरोसिन शरीर पर डाला, पुलिस बल ने बचाया
- भाई पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, घर से निकाला
3. सफाई कर्मचारियों ने हंगामा काटा, हड़ताल पर गए
- कुलपति के आश्वासन के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी
- काम बंद होने से अस्पताल में गंदगी पसर गई
4. शिवपाल बोले हमारी विधायक निधि खर्च नहीं हो रही
इटावा : प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को जिलाधिकारी श्रुति सिंह से समस्याओं को लेकर बात की। कलेक्ट्रेट कार्यालय में दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने करीब आधा घंटे तक जिलाधिकारी से चर्चा की। निकलने के बाद पत्रकारों से कहा कि वे अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिलने आए थे।
5. अखिलेश यादव सैफई आए, आगरा गए
सैफई : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को दोपहर में सैफई पहुंचे। कुछ देर अपने आवास पर रुकने के बाद आगरा के लिए रवाना हो गए। शाम को आगरा में कई कार्यक्रमों में उन्होंने हिस्सा लिया। वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते सैफई आए थे। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वे आगरा के लिए प्रस्थान कर गए। रात में लौट कर वापस सैफई आ गए।
6. गर्मी जनित बीमारियां बढ़ीं, अस्पताल में मरीजों का तांता
इटावा : इस समय गर्मी जनित बीमारियों के मरीज अस्पताल में उपचार के लिए अधिक आ रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या भी काफी अधिक है। बुधवार को कोई बच्चा उल्टी- दस्त की शिकायत लेकर आया तो कोई पेट दर्द, कोई गंभीर मरीज सामने नहीं आया है। बीमार बच्चों की संख्या लगभग 80 थी।
7. फालोअप... आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी का कक्षा 12 का छात्र अदियंत दीक्षित रविवार की शाम को बगैर खाना खाए स्कूल से निकला था बाहर
- पुलिस जांच में जुटी, बिठौली के ग्राम बिड़ौरी के 14 छात्र इस विद्यालय में पढ़ते हैं
8. आढ़तियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा
इटावा : नवीन मंडी स्थल पर व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता के स्वागत कार्यक्रम में सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने मंडी के सभी आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि उनकी कोई समस्या हो अवगत कराएं बिना भेदभाव के समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
9. जसवंतनगर थाना क्षेत्र में ग्राम भतौरा नहर पुल में बालिका का शव बरामद होने का मामला खुला
- पुलिस ने हत्या कर नहर में फेंकने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया
- बालिका की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था
10. मौसम के मिजाज ने गेहूं के दाने को दिया झटका
-मार्च के अंत से तापमान बढ़ने से पड़ा प्रभाव
-गेहूं का दाना औसत से भी पतला निकल रहा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।