Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा-कानपुर हाईवे पर स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त, डिवाइडर से टकराकर पलटी, आठ घायल

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 07:59 AM (IST)

    इटावा में जयपुर से प्रयागराज जा रही एक स्लीपर बस चालक को नींद आने के कारण आगरा-कानपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में 8 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुरक्षित यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, इटावा। जयपुर से प्रयागराज जा रही स्लीपर बस चालक को नींद का झोंका आ जाने के कारण आगरा कानपुर हाईवे पर इकदिल क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई जिससे 8 लोग घायल हो गए। बस में 40 यात्री थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना मिलने पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अभय राय सहित पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बाहर निकलवाया। सुरक्षित यात्रियों को दूसरे वाहनों से भेजा गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- BJP Protest: कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने गए भाजपाइयों पर पथराव, भगदड़, 8 गिरफ्तार

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    comedy show banner
    comedy show banner