Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मुख्यमंत्री के कपड़े संत जैसे पर उनकी बोली वैसी नहीं', CM योगी के बयान पर शिवपाल का पलटवार

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 09:05 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चाचा-भतीजे के आतंक वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि संत ऐसी बातें नहीं करते। उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में बदलाव तय है। शिवपाल यादव ने कहा कि महाराज जी जो कह रहे हैं इन बातों से वह संत नहीं लगते। क्योंकि संत कभी इस तरह की बातें नहीं करते।

    Hero Image
    सीएम योगी के 'चाचा भतीजे के आतंक' बयान पर शिवपाल यादव का पलटवार। जागरण

    जागरण संवाददाता, इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चाचा भतीजे के आतंक वाले बयान पर पलटवार कर कहा कि महाराज जी जो कह रहे हैं इन बातों से वह संत नहीं लगते। क्योंकि संत कभी इस तरह की बातें नहीं करते। हालांकि, वह संत के कपड़े जरूर पहने हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि मैंने कई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सुना है लेकिन जो आज भाषा प्रयोग हो रही है वो समाज और देश हित में नहीं है। यह लोग देश को विघटन की ओर ले जा रहे हैं। 2027 में उत्तर प्रदेश में बदलाव अब तय है।

    गुरुवार को शहर के वृंदावन गार्डन में कैलाश चंद्र अग्रवाल की स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि आतंक तो अब है, पहले आतंक नहीं था। इस तरीके से यह शासन रहा तो जनता बहुत जल्द ही निर्णय ले लेगी। 2027 में बदलाव होगा और उप चुनाव में भी परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में आएंगे।

    2027 में सपा के दीपक बुझने के एक भाजपा नेता के बयान पर कहा कि राजनीति में कोई सरकार स्थायी नहीं है। सरकार तो बदलेगी, जो परंपराएं डाल रहे हैं वो अच्छी नहीं हैं। आगे भी यह ऐसी ही चलती रहेंगी। कहा कि प्रदेश में अपराध पर कोई नियंत्रण नही है, लगातार घटनाएं हो रहीं हैं। उन पर कोई कंट्रोल नहीं ही हो पा रहा है।

    सरकार महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाओं को नहीं रोक पा रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है, विकास कार्य भी नहीं हो रहे हैं। जिस तरह सुल्तानपुर एनकाउंटर में गोली मारी गई उस पर सवाल उठ रहे हैं इसकी तरीके से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस दौरान उनके बेटे एवं बदायूं सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहे।