इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 2027 में प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार, अखिलेश होंगे मुख्यमंत्री
शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में कहा कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी ...और पढ़ें
-1791132348430_m.webp)
HighLights
2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनेगी
कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का मंत्र
कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रहेगा, मिलकर लड़ेंगे चुनाव
जागरण संवाददाता, इटावा। प्रदेश में 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और वह मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को जिला पंचायत सभागार में हुई जिला कार्यसमिति की बैठक में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने का मंत्र देते हुए यह बात कही।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
शिवपाल सिंह यादव ने यह भी कहा कि चुनाव नजदीक है और एक महीने के लिए एसआइआर शुरू हो गया है। ऐसे में कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को हटाने का मन बना लिया है। भाजपा सरकार पर बेईमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी करनी चाहिए।
कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन है और आगे भी रहेगा। सीटों के बंटवारे का फैसला दोनों दलों का नेतृत्व आपसी बातचीत से करेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नेतृत्व से ही सवाल किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन कायम रहेगा और दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे तथा सरकार बनाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व में बहुत बेईमानी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष उनके खिलाफ है और अब कथित बेईमानी सामने आएगी। उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में हुए बदलाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पीडीए का उदाहरण है।
उन्होंने संगठन में सामाजिक भागीदारी को लेकर हुए बदलाव को इसी संदर्भ में बताया। इस अवसर पर बैठक में पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक गंगापुरा, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, महासचिव वीरू भदौरिया, प्रवक्ता विक्की गुप्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कानपुर सांसद की मौजूदगी में अन्नू अवस्थी ने चुनाव लड़ने का किया एलान, बोले- सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से लड़ूंगा
यह भी पढ़ें- कानपुर में साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क, चमनगंज-बेकनगंज समेत कई क्षेत्रों से जुड़े गिरोह पुलिस के निशाने पर
