विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी नहीं : शिवपाल

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 29 Sep 2017 06:06 PM (IST)Updated: Fri, 29 Sep 2017 10:53 PM (IST)

वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने आज इटावा में कहा कि आगरा में समाजवादी पार्टी का जो राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है, उसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

आगरा में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी नहीं : शिवपाल
आगरा में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी नहीं : शिवपाल

इटावा (जेएनएन)। वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आगरा में समाजवादी पार्टी का जो राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है, उसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वह शुक्रवार को शहर के आवास विकास कॉलोनी में एक भागवत कथा कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा, अधिवेशन के बारे में उनके पास कोई सूचना नहीं है, जब कोई सूचना आएगी तब वह बता देंगे। सपा परिवार में चल रही रार के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि भागवत कथा में कथावाचक साध्वी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद जरूर दिया।

यह भी पढ़ें:बदले समीकरणः आगरा सम्मेलन के लिए अखिलेश ने दिया मुलायम को न्योता

शिवपाल सिंह ने दशहरा पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। यह बताता है कि अपमान और अन्याय का अंत सदैव बुरा होता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण से सामाजिक सद्भाव व परस्पर सौहार्द बढ़ाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:विदाई समारोह की परेड के बाद यूपी डीजीपी को मिला सेवा विस्तार