यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: हाईवे पर टायर फटने से पिकअप पलटी, नारियल लूटने की मची होड़
इटावा जिले में कानपुर-आगरा सिक्सलेन हाईवे पर ओवरबिज के पास नारियल से लदा पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, इटावा। कानपुर-आगरा सिक्सलेन हाईवे पर पक्का बाग ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह नारियल से लदा पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे नारियल हाईवे पर चारों तरफ बिखर गए। आसपास के लोगों में नारियल लूटने की होड़ इस कदर मची कि अपनी जान की परवाह किए बिना लोग नारियल एकत्रित करने में जुटे रहे। दुर्घटना में चालक को चोट आई।
फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस का कहना है कि उसे दुर्घटना व नारियल लूटे जाने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक
इसे भी पढ़ें: यूपी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज, कांग्रेस और सपा ने उतारे प्रभारी; असमंजस में दावेदार
इसे भी पढ़ें: UPPCL: बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस टीम ने चलाया अभियान, सात लोगों को पकड़ा; मचा हड़कंप
