विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस ज‍िले में गर्मी में लोगों को ब‍िजली कटौती से म‍िलेगा छुटकारा! योगी सरकार ने स्‍वीकृत क‍िया 11 करोड़ का बजट

Published: Mon, 17 Feb 2025 11:55 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के इटावा ज‍िले में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत बिजनेस प्लान के तहत शहर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो

HighLights

  1. शासन से बजट स्वीकृत किया, बिजली सुधार के साथ कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे
  2. शहर में 10 विद्युत उपकेंद्रों से 63 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है

जागरण संवाददाता, इटावा। गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विभाग के अधिकारियों ने तैयारी कर ली हैं तो वहीं शासन भी उनका खूब साथ दे रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत बिजनेस प्लान के तहत शहर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए 11 करोड़ 27 लाख रुपये बजट की मांग की थी, जिसपर शासन ने मुहर लगाते हुए 11 करोड़ 27 लाख 35 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इससे शहर के हर क्षेत्र में बिजली सुधार के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

शहर क्षेत्र में 10 विद्युत उपकेंद्रों बने हुए हैं और उनसे करीब 63 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है, जिसके के लिए वर्तमान में 1059 छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर जगह-जगह स्थापित हैं। वहीं अब आगामी गर्मी के दिनों में बेहतर बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजनेस प्लान के अंतर्गत ओवरलोड वाले क्षेत्रों में 15 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।

22 नए ट्रांसफार्मर भी क‍िए जाएंगे स्थापित

इसी के साथ 22 नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जाएंगे, जबकि चार 11 केवी लाइनों के जर्जर तार बदले जाएंगे तथा नौ 11 केवी लाइन जिन पर अधिक लोड है उनका लोड कम करने के लिए अलग-अलग बांटा जाएगा, जिससे लोड कम रहे। 88 ट्रांसफार्मरों के 11 केवी व एलटी लाइनों में होने वाले फॉल्ट को रोकने के लिए सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं।

इसके अलावा चिन्हित उपकेंद्रों को दूसरे उपकेंद्रों से 33 केवी लाइन बनाकर जोड़ा जा रहा है, जिससे यदि एक उपकेंद्र पर कोई समस्या आती है तो संबंधित उपकेंद्र से आपूर्ति दी जा सके। वहीं, शहर के सभी 10 बिजली को गर्मी के दिनों में सुरक्षित रखने के अहम कार्य भी कराए जाएंगे और प्रकाश व्यवस्था आदि के भी समुचित इंतजाम कराए जाएंगे। भीषण गर्मी के दिनों में उपकेंद्र पर लगे बड़े ट्रांसफार्मरों का तापमान नियंत्रित रखने के लिए एग्जास्ट फैन से लेकर जरूरत के मुताबिक कूलर आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।

पिछले वर्ष दो प्रतशित ट्रांसफार्मर हुए थे क्षतिग्रस्त, इस वर्ष कसी कमर

शहर क्षेत्र में पिछली गर्मियों के दिनों में करीब 20 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए थे। हालांकि बिजली विभाग के एमडी के सख्त आदेश थे कि जिस क्षेत्र में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होंगे उस क्षेत्र के उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता इसके जिम्मेदार होंगे और उसकी क्षति की पूर्ति उक्त अधिकारियों द्वारा की जाएगी। ऐसे में इस बार कोई भी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त न हो उसके लिए विभाग के अधिकारियों ने अभी से कमर कस ली है। शहर में कुल ट्रांसफार्मरों की संख्या 1059 थी जो 2024-25 बिजनेस प्लान के अंतर्गत अब 22 नए ट्रांसफार्मर और स्थापित होने पर 1081 पहुंच जाएगी, जिनसे उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाएगी।

अनुरक्षण माह में भी हो रहा कार्य

बिजली विभाग के द्वारा फरवरी माह को अनुरक्षण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत बिजली की लाइनों पर आ रहे पेड़ों की कटाई-छटाई तथा तारों को बदलना एवं इसके अलावा अन्य कई छोटे-छोटे कार्य कराए जा रहे हैं। यह कार्य शहर के तीन उपखंडों के अंतर्गत उपखंड अधिकारियों की देखरेख में कराया जा रहा है।

शहर क्षेत्र में बिजनेस प्लान 2024-25 का 11 करोड़ 27 लाख 35 हजार रुपये बजट स्वीकृत हुआ है। जिसके तहत शहर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ नए ट्रांसफार्मर स्थापित कराने के साथ-साथ अन्य कई बिजली सुधार के कार्य शुरू हो गए हैं। गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।- हनुमान प्रसाद मिश्रा, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम

यह भी पढ़ें: UPPCL: कनेक्‍शन काटने गई बिजली विभाग की टीम को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अब होगी बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें: UPPCL: यूपी में लगाए जा रहे नए मीटर, घर-घर जा रहे हैं अधिकारी; बिजली चोरों की खुलेगी पोल!