यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UPPCL: कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अब होगी बड़ी कार्रवाई
यूपी के बांदा जिले में अतर्रा के उपखंड क्षेत्र के बिसंडा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को मोहल्ले के लोगों ...और पढ़ें

HighLights
- अवर अभियंता विद्युत ने हमलावरों के विरुद्ध थाने में दी तहरीर
- बकाया बिजली का बिल वसूलने के लिए पहुंची थी टीम
संवाद सहयोगी, अतर्रा। बिजली विभाग के कर्मचारियों को मोहल्ले वासियों ने उस समय दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जब वह बकायेदारों के घर बिल वसूलने पहुंचे थे। मामले में अवर अभियंता ने हमलावर मुहल्ले वासियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
कनेक्शन काटने की बात कह कर खंभे में चढ़ने लगी टीम
.jpg)
गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए तैयारियों जुटा विभाग
इटावा में गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विभाग के अधिकारियों ने तैयारी कर ली हैं तो वहीं शासन भी उनका खूब साथ दे रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत बिजनेस प्लान के अंतर्गत शहर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए 11 करोड़ 27 लाख रुपये बजट की मांग की थी, जिसपर शासन ने मुहर लगाते हुए 11 करोड़ 27 लाख 35 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
इससे शहर के हर क्षेत्र में बिजली सुधार के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। शहर क्षेत्र में 10 विद्युत उपकेंद्रों बने हुए हैं और उनसे करीब 63 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है, जिसके के लिए वर्तमान में 1059 छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर जगह-जगह स्थापित हैं। वहीं अब आगामी गर्मी के दिनों में बेहतर बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजनेस प्लान के अंतर्गत ओवरलोड वाले क्षेत्रों में 15 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।
इसी के साथ 22 नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जाएंगे, जबकि चार 11 केवी लाइनों के जर्जर तार बदले जाएंगे तथा नौ 11 केवी लाइन जिन पर अधिक लोड है उनका लोड कम करने के लिए अलग-अलग बांटा जाएगा, जिससे लोड कम रहे। 88 ट्रांसफार्मरों के 11 केवी व एलटी लाइनों में होने वाले फॉल्ट को रोकने के लिए सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं।
