विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPCL: यूपी में लगाए जा रहे नए मीटर, घर-घर जा रहे हैं अधिकारी; बिजली चोरों की खुलेगी पोल!

Published: Sat, 15 Feb 2025 07:48 PM (IST)

कोंच में बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। विभागीय कर्मचारी पुराने इलेक्ट्रानिक ...और पढ़ें

यूपी में लगाए जा रहे नए मीटर - प्रतीकात्मक तस्वीर।
यूपी में लगाए जा रहे नए मीटर - प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, कोंच (जालौन)। बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर अब स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभागीय कर्मचारी उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर इलेक्ट्रानिक मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ता को आवश्यकता के हिसाब से बिजली का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करने के लिए विभाग इलेक्ट्रानिक मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही है।

हालांकि कुछ उपभोक्ता अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं और स्मार्ट मीटर लगाने पहुंच रहे कर्मचारियों का सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिससे विभाग उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगा पा रहे हैं। शुक्रवार को एसडीओ अनिरुद्ध मौर्य उपभोक्ताओं के बीच पहुंचे और लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने घरों के स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करें।

स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे सरकार की मंशा

इलेक्ट्रानिक मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे सरकार की मंशा बिजली का अनावश्यक प्रयोग को रोकने के साथ-साथ अवैध बिजली जलने से रोकना भी है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को यह बताएगा कि उसने कितनी बिजली का प्रयोग किया है।

मीटर रीडर की भी आवश्यकता अब मीटर की रीडिंग जानने के लिए नहीं पड़ेगी। एसडीओ अनिरुद्ध मौर्य बताते हैं कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए किसी भी उपभोक्ता से कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा। विभागीय कर्मचारी केबल और इलेक्ट्रानिक मीटर को लगाएगा। इस प्रक्रिया में किसी से एक भी पैसा नहीं लिया जाना है।