विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकियों से लोहा लेने वाले एनएसजी कमांडो पर हमला, लहूलुहान

By JagranEdited By:
Published: Mon, 21 Feb 2022 10:11 PM (IST)

जागरण संवाददाता इटावा नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) कमांडो राजीव भदौरिया पर पड़ोसिया

आतंकियों से लोहा लेने वाले एनएसजी कमांडो पर हमला, लहूलुहान
आतंकियों से लोहा लेने वाले एनएसजी कमांडो पर हमला, लहूलुहान

जागरण संवाददाता, इटावा : नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) कमांडो राजीव भदौरिया पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल लहूलुहान कर दिया। स्थानीय पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर वह कलेक्ट्रेट पहुंचे। एसएसपी के निर्देश पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बकेवर थानाक्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा निवासी कमांडो राजीव भदौरिया ने बताया, वर्तमान में उनकी तैनाती अहमदाबाद में है। वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व गुजरात में आने वाले सभी वीवीआइपी की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। मुंबई में आतंकियों के खिलाफ हुए आपरेशन में भी हिस्सा लिया था। वह इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आए हैं। सोमवार को मा की दवाई लेने लखना जा रहे थे, तभी ग्राम नंदपुरा के सामने गांव के ही पड़ोसी व रिश्तेदार अक्षय सिंह, संतोष सिंह, शनि सिंह, देवेंद्र सिंह व संभव सिंह ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। नंदपुरा गांव के लोगों ने हमलावरों को ललकारा तो वह भाग गए। उन्होंने बताया, वर्ष 2016 में भी इन्हीं लोगों ने घर में घुसकर हमला किया था। आरोपितों में एक खनन माफिया व हिस्ट्रीशीटर है, जो पहले जेल भी जा चुका है। रविवार को भी आरोपितों ने हमला किया था। इसमें हल्की चोटें आई थीं। महेवा स्थितसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सीओ भरथना साधूराम को जांच के लिए कमांडों के घर भेजा गया था, लेकिन वह मिले नहीं हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पर उठाए सवाल

राजीव ने बताया, पूरे मामले में पुलिस की भूमिका ठीक नहीं है। पुलिस ने उनकी बात तो सुनी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। हमला करने वाले लोग खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें अभी तक पकड़ा नहीं गया है। ऐसा लगता है कि वह लोग पुलिस से मिले हैं।