निर्भया केस की वकील सीमा समृद्धि ने इटावा सदर सीट से ठोकी दावेदारी, PM मोदी और CM योगी की जमकर की तारीफ
निर्भया केस की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने इटावा सदर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
-1794497016433_m.webp)
निर्भया केस की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा।
HighLights
निर्भया केस की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा ने भाजपा टिकट मांगा।
इटावा सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।
महिला सुरक्षा, युवा रोजगार, इटावा पर्यटन को प्राथमिकता देंगी।
जागरण संवाददाता, इटावा। सुप्रीम कोर्ट में चर्चित निर्भया केस की पैरवी करने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने इटावा सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के साथ अपनी राजनैतिक पारी शुरू कर रहीं हैं और भाजपा से ही टिकट की दावेदारी करेंगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के शीर्ष नेेतृत्व के समक्ष भी अपनी दावेदारी कर चुकी हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि इटावा उनका घर है। उनका उद्देश्य महिला सुरक्षा, बेरोजगार युवाओं को रोजगार और नियुक्तियां दिलाना है। यहां के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए काम करना चाहती हैं।
उन्होंने महिला सुरक्षा को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि लोग पहले और वर्तमान की सुरक्षा व्यवस्था में अंतर देख रहे हैं। यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देगा तो वे जन कल्याण के साथ महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के लिए काम करेंगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने जागरण को बताया कि सीमा समृद्धि कुशवाहा ने इटावा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा है। हर व्यक्ति को टिकट मांगने का अधिकार है। चुनाव के लिए प्रत्याशी का अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।