Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mulayam Singh Yadav Death: सैफई आकर गुलाम नबी आजाद ने नेताजी को अर्पित किए श्रद्धासुमन, अखिलेश से भी मिले

    पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने सैफई पहुंचकर नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करके शोक संवेदना प्रकट की। आधा घंटा रुकने के बाद सड़क मार्ग से वापस दिल्ली लौट गए।

    By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Tue, 25 Oct 2022 04:30 PM (IST)
    Hero Image
    सैफई पहुंचे जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री।

    इटावा, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं का सैफई अाने का सिलसिला जारी है। दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने सैफई पहुंचकर नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार की सुबह 10:30 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद दिल्ली से सड़क मार्ग से सैफई पहुंचे। यहां पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित परिवार के सभी लोगों से मुलाकात करके शोक संवेदना प्रकट की। करीब आधा घंटे तक पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद सैफई आवास पर रुके। इसके बाद सड़क मार्ग से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।