Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में पुल की रेलिंग की सरिया सिर में घुसने से वकील की मौत, रेलवे ओवरब्रिज पर वाहन की टक्कर से हादसा

    इटावा में सेतु निगम की लापरवाही से गुरु तेगबहादुर रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग में निकली सरिया से टकराकर कांग्रेस के जिला सचिव अभिषेक त्रिपाठी की मौत हो गई। रात में बाइक से जाते समय किसी वाहन की टक्कर से वे रेलिंग से टकरा गए। उनके साथी जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गए। सेतु निगम ने कई वर्षों से पुल का रखरखाव नहीं कराया है जिसके कारण यह हादसा हुआ।

    By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 20 Aug 2025 10:13 PM (IST)
    Hero Image
    अभिषेक त्रिपाठी की फाइल फोटो, वह स्थान जहां पर हादसा हुआ।- जागरण

    जागरण संवाददाता, इटावा। सेतु निगम के अफसरों की अनदेखी के चलते गुरु तेगबहादुर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की रेलिंग से निकली सरिया ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मंगलवार रात किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार कांग्रेस के जिला सचिव एवं अधिवक्ता अभिषेक त्रिपाठी के सिर में यही सरिया घुस गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गए। भले ही वह हेलमेट नहीं लगाए थे, लेकिन आरओबी के अफसरों ने रेलिंग की मरम्मत करा दी होती तो शायद उनकी जान नहीं जाती।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेतु निगम ने पिछले कई वर्षों से यहां का रखरखाव नहीं कराया है। हादसे की वजह पुल का खतरनाक मोड़ भी माना जा रहा है, जिस पर अक्सर वाहन टकरा जाते हैं। सेतु निगम के सहायक अभियंता पंचम सिंह ने बताया कि पुल का मौका मुआयना किया जाएगा। जो भी कमियां हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा।विजय नगर निवासी 52 वर्षीय अभिषेक त्रिपाठी मंगलवार रात अपने साथी जुबैर तैमूरी को छोड़ने बाइक से उसके घर जा रहे थे।

    रात करीब 12:30 बजे गुरु तेगबहादुर रेलवे ओवरब्रिज से उतरने के दौरान पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह बाइक समेत पुल की रेलिंग से जा टकराए। रेलिंग में निकली सरिया उनके सिर में घुस गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह, रेलवे रोड चौकी इंचार्ज दयानंद पटेल ने अभिषेक त्रिपाठी और जुबैर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जुबैर को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई रेफर कर दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अधिवक्ता की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

    यह भी पढ़ें- तीन दोस्तों ने जमाई महफिल, नशा चढ़ा तो पैदल चल दिए, नशे में बाइक नहीं दिखी तो मदद को बुला ली पुलिस