शिक्षक ने शादी का झांसा देकर किया शोषण, सुनवाई न होने पर इटावा एसएसपी कार्यालय में महिला ने खा लिया जहरीला पदार्थ
इटावा में शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर एक महिला ने एसएसपी ...और पढ़ें

HighLights
महिला ने इटावा एसएसपी कार्यालय में जहर खाया
शिक्षक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
पुलिस कार्रवाई न होने से महिला थी परेशान
जागरण संवाददाता, इटावा। शादी का झांसा देकर शादी से मुकरने पर महिला ने शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया। जब सुनवाई न हुई तो महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। उसने एसएसपी कार्यालय में जहरीला पदार्थ खा लिया।
बकेवर के ग्राम इंद्रावखी की रहने वाली महिला पूजा ने मुकदमे में कार्रवाई न होने पर मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया है कि शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोप में भरथना निवासी शिक्षक अरुण के खिलाफ उसने 19 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही थी। वह एसएसपी से आज मिलने आई थी लेकिन उनके न मिलने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
