दीपावली पर इटावा से दिल्ली रूट पर चलाई गई 45 बसें, कई जगहों पर बना कंट्रोल रूम
दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इटावा से दिल्ली रूट पर 45 ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
रोडवेज ने दीपावली यात्रा के लिए तैयारियां की पूरी।
इटावा से दिल्ली रूट पर 45 बसें लगाई गईं।
यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया।
जागरण संवाददाता, इटावा। दीपावली पर यात्रियों को बेहतर यात्रा कराने के लिए रोडवेज ने लगभग सारी तैयारी कर ली है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डे पर कंट्रोल रूम बना दिया गया है। हर साल की तरह इस बार भी इटावा क्षेत्र हो या इटावा डिपो का सारा फोकस दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों पर है।
क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव के अनुसार इटावा क्षेत्र परिवहन में दिल्ली रूट पर आठों डिपो से कुल 278 बसें चलाईं जाएंगी। इनमें आनंद विहार के लिए 200, सराय काले खां के लिए 24 एवं कौशांबी के लिए 54 बसें चलाईं जाएंगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार के अनुसार इटावा डिपो के पास 99 बसें हैं। दीपावली पर इटावा से दिल्ली रूट पर 45 बसें लगाई गईं हैं। इनमें आनंद विहार 30, सराय काले खां आठ और कौशांबी सात बसें लगाई गईं हैं।
वहीं, इटावा- मैनपुरी रूट पर 12 बसें चलाई जाएंगी, इनमें इटावा डिपो की चार एवं मैनपुरी डिपो की आठ बसें शामिल हैं। जबकि अन्य रूटों पर यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसें चलाई जाएंगी।
दीपावली पर इस साल रोडवेज कर्मियों को छह से 17 नवंबर तक 12 दिन की प्रोत्साहन के रूप में 2500 रुपये एवं कार्यशाला कर्मियों को 11 दिन अवधि में 2100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस अवधि के दौरान किसी को भी अवकाश निरस्त रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।