चंबल नदी पर पांटून पुल चालू, UP और MP के बीच घटी दूरी; लाखों लोगों को राहत
पिनाहट में चंबल नदी पर 20 दिन की देरी के बाद पैंटून पुल चालू हो गया है, जिससे उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें

चंबल नदी पर बने पांटून पुल से गुजरते वाहन।
HighLights
पिनाहट में चंबल नदी पर पैंटून पुल चालू।
चार महीने बाद आवागमन फिर से शुरू हुआ।
संवाद सूत्र, पिनाहट (आगरा)। चंबल नदी पिनाहट पर लोगों की कड़ी मशक्कत और हंगामें के बाद आखिरकार 20 दिन की देरी के बाद पैंटून पुल संचालित हो गया। जिससे यूपी और एमपी दोनों प्रदेशों के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्टीमर बंद होने के बाद से चार महीने से घाट पर आवागमन पूरी तरह बंद पड़ा था।
पिनाहट चंबल नदी घाट से मध्यप्रदेश की ओर आवागमन करने के लिए पिछले चार महीने से लाखों लोग परेशान थे। क्योंकि मुरैना जिला प्रशासन द्वारा यहां स्टीमर संचालन बंद करा दिया था। यहां प्रतिवर्ष लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जाने वाले पैंटून पुल निर्माण की तिथि 15 अक्टूबर गुजरने के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद भी विभाग ने चींटी की चाल से निर्माण कार्य शुरू किया।
लोगों को इस पुल का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे दोनों ओर के लाखों लोगों का इंतजार खत्म हुआ और पिनाहट पुलिस ने पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया है। जिसके बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है।
पडुआपुरा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व कैप्टन भारतीय सेना भरत सिंह परिहार ने बताया कि दीपावली के त्यौहार पर लोग अपनी रिश्तेदारी में आसानी से आ जा सकेंगे। मेहनत मजदूरी करने वाले बहुत परेशान थे।इस पुल के चालू होने से उनको भी बड़ी राहत मिलेंगी।