विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में शराब के नशे में भाभी को मार डाला, टोकने पर देवर ने पेट में घोंपा चाकू

Published: Sun, 27 Sep 2026 10:10 PM (IST)

इटावा में शराब पीने से रोकने पर एक देवर ने अपनी भाभी के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उनकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, इटावा। आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र के बली का पुरा गांव में रविवार शाम शराब पीकर घर आए देवर को टोकना भाभी को भारी पड़ गया। आरोप है कि शराब के नशे में देवर ने भाभी के पेट में चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में स्वजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात करीब आठ बजे चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया।


मृतका की पहचान गीता देवी (32) पत्नी सत्यवीर सिंह के रूप में हुई है। पति सत्यवीर ने बताया कि वह किसान हैं। उनका छोटा भाई संजय सिंह बाजार से शराब पीकर घर आया था। वह दोस्तों के साथ घर पर शराब पीने और धूम्रपान करने लगा। गीता देवी ने घर में शराब पीने और धूम्रपान करने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।


सत्यवीर के अनुसार, विवाद के दौरान संजय ने गीता के पेट में चाकू घोंप दिया। वह पत्नी को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आरोपित मौके से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल गीता को स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गीता के दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- OPD List: कानपुर, उन्नाव सहित 13 जिलों के प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी सूची, आज 28 सितंबर को कौन से डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

यह भी पढ़ें- अंतिम सांस तक सैफई से जुड़ा रहा राम गोविंद चौधरी का सियासी सफर, नेताजी के बाद संभाली चुनावी कमान