Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP में सिविल इंजीनियर की संदिग्ध मौत! कमरे में मिला जला हुआ शव; पत्नी घर पर थी, मगर... जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 04:04 PM (IST)

    इटावा में एक निजी कंपनी के सिविल इंजीनियर का शव उनके कमरे से जली हुई हालत में मिला है। पुलिस को आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। इंजीनियर की पत्नी भी घर में मौजूद थी लेकिन उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने घर पर पहुंचकर कमरे को खुलवाया और जानकारी जुटाई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

    Hero Image
    पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच-पड़ताल कर रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।

    जागरण संवाददाता, इटावा। इटावा में शनिवार को एक निजी कंपनी के सिविल इंजीनियर का शव कमरे से जली हालत में मिला। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत वृंदावन कॉलोनी में दिल्ली में काम करने वाले इंजीनियर रहते हैं।उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि घर में उनकी पत्नी भी थी, लेकिन उसने पुलिस को जानकारी नहीं दी। पड़ोसियों की सूचना पर दोपहर में पुलिस घर पर पहुंची और कमरे को खुलवाकर जानकारी की।

    दिल्ली में काम करते थे राघवेंद्र यादव

    इंजीनियर राघवेंद्र यादव पुत्र रामेश्वर यादव उम्र 47 वर्ष दिल्ली में निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। वह सोमवार को अपनी पत्नी के साथ यहां आए थे। रात में पति-पत्नी खाना खाकर सो गए थे।

    पत्नी किरण का कहना है कि रात में घर में उनके गांव की एक रिश्तेदार महिला भी रुकी थी, वह सुबह लापता हो गई। पड़ोसियों को सूचना दी थी, लेकिन किसी ने नहीं सुना। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि हत्या की आशंका है। शव को गला दबाकर बाद में पेट्रोल से जलाया गया है। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।