Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी से डिंपल यादव ने दर्ज की शानदार जीत, इस बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 04:14 PM (IST)

    इटावा के सैफई के अभिनव विद्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार सहित मतदान करते हैं वहां पर बूथ संख्या 221 पर मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को सिर्फ एक वोट मिला है। वहीं जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की सैफई तहसील में करीब 85 हजार मतदाता हैं जो तहसील क्षेत्र के 103 मतदान बूथों में वोट डालते हैं। इन पर इस बार 57949 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

    Hero Image
    अखिलेश के बूथ पर भाजपा को मिला सिर्फ एक वोट

    संवाद सूत्र, सैफई।  इटावा के सैफई के अभिनव विद्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार सहित मतदान करते हैं, वहां पर बूथ संख्या 221 पर मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को सिर्फ एक वोट मिला है। वहीं, जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की सैफई तहसील में करीब 85 हजार मतदाता हैं, जो तहसील क्षेत्र के 103 मतदान बूथों में वोट डालते हैं। इन पर इस बार 57,949 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक बढ़त सैफई तहसील से मिली है। उनको 45,191 वोट जबकि जयवीर सिंह को 10,537 वोट मिले हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव को 2583 ही वोट मिल सके।

    भाजपा प्रत्याशी को सैफई तहसील के बिरौली वैदपुरा में सर्वाधिक 409 वोट मिले हैं। माना जा रहा है कि जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे आदित्य यादव को संसद पहुंचाने के लिए बदायूं में रहे और जसवंतनगर में केवल दो दिन ही समय दे पाए थे। यदि वह यहां के लिए ज्यादा समय निकाल पाते तो शायद बिरोली वैदपुरा के बूथ पर इतने वोट भाजपा नहीं ले पाती। हालांकि, शिवपाल सिंह यादव का संदेश कार्यकर्ताओं तक पहुंच गया था और कार्यकर्ताओं ने गर्मी में मतदान करके मतदान का प्रतिशत नहीं गिरने दिया है।

    इसे भी पढ़ें: राम मंदिर बनाने के बावजूद अयोध्या में क्यों मात खा गई BJP, अखिलेश यादव ने कर दिया क्लियर

    इसे भी पढ़ें: यूपी में भाजपा को करारा झटका लगने के बाद सीएम योगी का पहला रिएक्शन, मोदी को लेकर कह दी ये बात