Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अजय राय, दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 02:06 PM (IST)

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इटावा में कांग्रेसियों की गिरफ्तारी और उनसे मिलने न देने के विरोध में कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। उन्होंने प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। अजय राय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा लिखा गया है और जेल में मुलाकात भी नहीं करने दी जा रही है।

    Hero Image
    इटावा मुद्दे पर पूरे प्रदेश में संघर्ष करेगी कांग्रेस: अजय राय

    जागरण संवाददाता, इटावा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा  कि इटावा में जिस तरह कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें कारागार में कांग्रेसियों से मिलने नहीं दिया उसके बाद कांग्रेस खामोश नहीं बैठेगी पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को  केंद्रीय कारागार में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित नौ लोगों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे अजय राय को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। वहीं, जेल गेट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय राय ने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। 

    पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा लिखा गया और अब जेल में मुलाकात भी नहीं करने दी जा रही। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के कार्यालय में प्रवेश कर गए थे। कांग्रेस को अपना बचाव करने का अधिकार है।

    प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के कार्यालय में घुस जाने की छूट कैसे दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रणनीति बनाई है और पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner