विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगलसूत्र वाले बयान पर सीएम योगी ने डिंपल यादव पर किया पलटवार, शिवपाल सिंह यादव पर कसा तंज

Published: Thu, 25 Apr 2024 05:07 PM (IST)

मैनपुरी लोकसभा की जसवंतनगर विधानसभा के अंतर्गत रामलीला मैदान में खचाखच भरे पंडाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ...और पढ़ें

मंगलसूत्र वाले बयान पर सीएम योगी ने डिंपल यादव पर किया पलटवार।
मंगलसूत्र वाले बयान पर सीएम योगी ने डिंपल यादव पर किया पलटवार।

जागरण संवाददाता, इटावा। मैनपुरी लोकसभा की जसवंतनगर विधानसभा के अंतर्गत रामलीला मैदान में खचाखच भरे पंडाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम कृष्ण को झुठलाने वाले परिवारवादी लोगों को नकारने का समय आ गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी सत्ता में नहीं आ पाएगी। जो पार्टी 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वो केंद्र में सरकार कैसे बना पाएगी। यादवों को छला गया है और एक ही परिवार के केवल पांच यादवों को टिकट दिया गया है। 

मंगलसूत्र पर चल रही बयानबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के मंगलसूत्र पर संकट आने वाला है। कांग्रेस ने विरासत कर की घोषणा की है। कांग्रेस की नजर आप सबके घरों के जेवरों पर है।

उन्होंने सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पर तंज कसा और कहा कि उनको तरस आता है। उनकी स्थिति सत्यनारायण की कथा में चूरन खाने वाले व्यक्ति की रह गई है। सपा बदायूं, फिरोजाबाद व आजमगढ़ की सीटें हार रही है। 

उन्होंने सपा सांसद डिंपल यादव का नाम लिए बगैर कहा कि वे पुलवामा के शहीदों की विधवाओं के मंगलसूत्र का हिसाब पूछ रहीं हैं। उनको यह भी बताना चाहिए कि जब अयोध्या में राम भक्तों की गोली चलने से मौत हुई थी तो उनकी विधवाओं के मंगलसूत्र का क्या हुआ।

कृष्णानंद राय, राजू पाल, उमेश पाल की विधवाओं के मंगलसूत्र का हिसाब भी देना चाहिए। सपा सरकार में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। आज गुंडे बदमाश सब भाग गए हैं।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: डायनासोर की तरह सपा-कांग्रेस हो जाएंगी लुप्त, रक्षा मंत्री राजनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें: 'अब सब आएंगे, महफिल तो यूपी में... राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर अखिलेश की दो टूक