विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: डायनासोर की तरह सपा-कांग्रेस हो जाएंगी लुप्त, रक्षा मंत्री राजनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना

Published: Thu, 25 Apr 2024 04:43 PM (IST)

भ्रष्टाचार के मामले में विपक्षी दलों को घेरते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस सपा व बसपा के समय ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: डायनासोर की तरह सपा-कांग्रेस हो जाएंगी लुप्त।
Lok Sabha Election 2024: डायनासोर की तरह सपा-कांग्रेस हो जाएंगी लुप्त।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। सिकंदरा के राजपुर में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करने आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। 

उन्होंने लोगों से पूछा कि आप सपा को जानते हैं? आने वाले 8-10 वर्षों बाद जब लोगों से पूछा जाएगा कि सपा को जानते हैं तो लोग कहेंगे कि समाप्त पार्टी। आगामी 10 वर्षों में कांग्रेस खत्म हो जाएगी। इन्हें अपने कर्मों की सजा मिली है, जैसे डायनासोर दुनिया से लुप्त हो गया, वैसे ही भारत की राजनीति से सपा व कांग्रेस लुप्त हो जाएंगी। 

भ्रष्टाचार के मामले में विपक्षी दलों को घेरते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा के समय में लोग जानते हैं कि भ्रष्टाचार की क्या हालत थी, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश चौतरफा तरक्की कर रहा है, आजाद भारत के इतिहास में जितने भी सरकारें बनीं, उनमें सबसे ज्यादा विकास मोदी सरकार में हुआ। लोक कल्याणकारी योजनाओं में सबसे तेजी से काम हुआ। पक्का मकान, मुफ्त राशन योजना हर घर नल जल व शौचालय पीएम किसान निधि व अन्य योजनाओं को ईमानदारी से धरातल पर पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है।