विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपीयूएमएस के नए कुलपति ने कार्यभार संभाला

By JagranEdited By:
Published: Fri, 01 Jun 2018 08:07 PM (IST)

संवाद सहयोगी, सैफई : उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डा. राजकुमार ने कार्यभा

यूपीयूएमएस के नए कुलपति ने कार्यभार संभाला
यूपीयूएमएस के नए कुलपति ने कार्यभार संभाला

संवाद सहयोगी, सैफई : उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डा. राजकुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह एसजीपीजीआई लखनऊ के न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष, एपेक्स ट्रामा सेंटर, एसजीपीजीआई, लखनऊ के प्रमुख एवं एम्स, ऋषिकेश के निदेशक रह चुके हैं। नवनियुक्त कुलपति को विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. (ब्रिगे.) टी. प्रभाकर ने कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा. रमाकान्त यादव के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. पीके जैन, वित्त नियंत्रक पीएन ¨सह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केबी अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर आदि उपस्थित रहे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त कुलपति ने विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी विभागों के फैकेल्टी मेंबर से विश्वविद्यालय में चल रहे शैक्षणिक गतिविधियों एवं विकास कार्यों की जानकारी के साथ ही विश्वविद्यालय के अधीन संचालित पैरामेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज एवं फार्मेसी कालेज के बारे में भी जानकारी ली। कार्यों में पारदर्शिता पहली प्राथमिकता कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त कुलपति डा. राजकुमार ने अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेहतर पेसेंट केयर तथा समस्त कार्यों में पारदर्शिता उनकी पहली प्राथमिकता है। आने वाले समय में पेसेंट केयर में जरूरत के हिसाब से व्यापक सुधार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में चल रहे रिसर्च कार्यों को भी त्वरित गति देना उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित ट्रामा एवं बर्न यूनिट को और भी ज्यादा सुविधा संपन्न बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों को एमसीआई के मानकों के अनुरूप विकसित किया जाना तथा सभी विभागों में निकट भविष्य में पीजी कोर्सेज शुरू किया जाना भी उनकी प्राथमिकताओं में है।