Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chambal Water Level: कोटा बैराज से छोड़ा गया पानी, गंगा-यमुना के साथ चंबल का भी जलस्तर बढ़ा

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 07:31 PM (IST)

    कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण चंबल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर 113.43 मीटर तक पहुंच गया है जो खतरे के निशान से 7 मीटर दूर है। जलस्तर में वृद्धि की गति धीमी हो गई है। जल आयोग के अनुसार कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ रहा है।

    Hero Image
    चंबल खतरे के निशान से सात मीटर दूर, जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार पड़ी धीमी

    जागरण संवाददाता, उदी। कोटा बैराज से बुधवार को छोड़ा गया पानी चंबल में आना शुरू हो गया है। इससे नदी का जलस्तर शुक्रवार शाम तीन बजे से बढ़ना शुरू हुआ। शनिवार शाम पांच बजे तक लगातार पानी बढ़ने के बाद 113.43 मीटर पर पहुंच गया। जो खतरे के निशान से सात मीटर दूर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। केंद्रीय जल आयोग केंद्र उदी चंबल नदी स्थल प्रभारी पंचानंद सेठी ने बताया कि कोटा बैराज से बुधवार को काफी मात्रा में पानी छोड़ा गया था। इस कारण यहां नदी का जलस्तर शुक्रवार तीन बजे से बढ़ना शुरू हुआ था।

    जलस्तर बढ़ने का आगाज लगभग 15 से 18 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की गति से हुआ। शनिवार सुबह नौ बजे से जलस्तर बढ़ने की गति चार तो दो बजे के बाद एक से दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे हो गई। शनिवार दो बजे 113.40 मीटर जबकि शाम पांच बजे 113.43 मीटर दर्ज किया गया।

    पिछले माह कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के चलते यहां नदी का जलस्तर 113.89 मीटर पहुंचा था। चंबल नदी के जलस्तर का चेतावनी बिंदु 119.80 मीटर एवं खतरे का निशान 120.80 मीटर है। सर्वाधिक जलस्तर 26 अगस्त 2022 को 129.91 मीटर दर्ज किया गया था।

    comedy show banner
    comedy show banner