Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनवर राना अध्यक्ष, अनूप महामंत्री बने

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 14 Nov 2021 05:55 PM (IST)

    जागरण संवाददाता इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बंसल गुट के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अ ...और पढ़ें

    Hero Image
    अनवर राना अध्यक्ष, अनूप महामंत्री बने

    जागरण संवाददाता, इटावा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बंसल गुट के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में जसवंतनगर व्यापार मंडल का गठन रविवार को किया गया। अनवर राना को अध्यक्ष, अनूप कुमार को महामंत्री, दीपक यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए। राकेश कुमार, मेहंदी हसन, आधार यादव, विवेक यादव को नगर उपाध्यक्ष, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, शाहरुख, जावेद, विपिन को मंत्री व शिवम गुप्ता, अनीस राना, अतुल कुमार को सदस्य घोषित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर व्यापारी जोड़ो अभियान के तहत जसवंतनगर इकाई का गठन किया गया। जिन व्यापारियों को आज जिम्मेदारी दी गई है वह व्यापारियों की सेवा करेंगे। जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापारी पंचायत आयोजित की जा रही है। जिसमें व्यापारियों की मांगों को शामिल किया गया है। जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा कि 19 नवंबर को अयोध्या में व्यापारी पंचायत में इटावा के व्यापारी शामिल होंगे। जसवंतनगर विधान सभा अध्यक्ष रामवीर यादव, विधान सभा महामंत्री डा. रामवरन यादव, जिला संगठन मंत्री रंजीत सिंह यादव, लल्लू वारसी, इकरार अहमद, रंजीत सिंह कुशवाह मौजूद रहे।

    ----

    कृष्णा बनीं अध्यक्ष, संगीता महामंत्री

    व्यापार मंडल कंछल गुट महिला इकाई की बैठक इकदिल में जिलाध्यक्ष गुड्डी वाजपेई की अध्यक्षता में हुई। इसमें इकदिल नगर इकाई का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसके तहत अध्यक्ष कृष्णा राजपूत, महामंत्री संगीता जैन तथा कोषाध्यक्ष आशा शर्मा को चुना गया।

    मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा, जिला महामंत्री सुनीत चौहान जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा, सुमन यादव, ओमरतन कश्यप आदि व्यापारी नेता मौजूद थे।