Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोस चुनाव में बड़ी जीत के बाद डिंपल यादव ने बताई सपा की स्ट्रेटजी, कहा- समाजवादी पार्टी का अगला लक्ष्य…

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 10:12 PM (IST)

    डिंपल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि जोश में होश न खोएं। अनुशासन में रहकर के पार्टी की मजबूती के लिए काम करें तभी पार्टी उच्च शिखर पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया है वह वाकई ऐतिहासिक है। पूरे प्रदेश में गठबंधन के नतीजे आशाजनक रहे हैं लेकिन यह गति अब थमनी नहीं चाहिए।

    Hero Image
    लोस चुनाव में बड़ी जीत के बाद डिंपल यादव ने बताई सपा की स्ट्रेटजी।

    संवाद सहयोगी, सैफई। संसदीय चुनाव में इंडी गठबंधन की कामयाबी से उत्साहित मैनपुरी की नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का रहेगा। वह बुधवार को सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों को संबोधित कर रही थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि जोश में होश न खोएं। अनुशासन में रहकर के पार्टी की मजबूती के लिए काम करें, तभी पार्टी उच्च शिखर पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया है, वह वाकई ऐतिहासिक है। पूरे प्रदेश में गठबंधन के नतीजे आशाजनक रहे हैं, लेकिन यह गति अब थमनी नहीं चाहिए। 

    इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत स्थिति में है: डिंपल

    डिंपल यादव ने कहा कि पूरा यकीन है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस तरह से गठबंधन की पहली कड़ी जोड़ने का कार्य किया है वह अपने आप में अभूतपूर्व है।

    उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत स्थिति में है। गठबंधन के नेताओं पर निर्भर करता है कि किस तरह का तालमेल बैठा रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। 

    डिंपल यादव ने कहा कि जनता ने जो फैसला सुनाया है उसके पीछे कई मुद्दे हैं। मसलन युवाओं को रोजगार, किसानों काे उपज का बेहतर दाम, आम जनता में महंगाई का मुद्दा, महंगी बिजली का मुद्दा था। पूरे प्रदेश में विकास कार्य नहीं हो पा रहा था। प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच नहीं है। लोग समझ चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों से प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता है।

    बधाई देने वालों का तांता लगा, पटाखे चलाए

    नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव मंगलवार को देर शाम मैनपुरी से जीत का प्रमाण पत्र लेकर सैफई स्थित आवास पर पहुंची थी, लेकिन अंधेरा को जाने के कारण अगले दिन बुधवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं सैफई गांव की महिलाएं और बुजुर्ग उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे।

    यह भी पढ़ें: यादव ही नहीं… कुर्मी, मुस्लिम के अलावा इन जातियों ने दिलाई सपा को जीत, मुलायम सिंह से एक कदम आगे हुए अखिलेश यादव