अष्टांग आयुर्वेद चिकित्सा की सर्वश्रेष्ठ पद्धति
जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इ
जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां स्कूली बच्चों के माध्यम से योग से रोग दूर भगाओ का संदेश दिया गया, वहीं मुख्य अतिथि डॉ. आरवी जैन ने अष्टांग पद्धति को आयुर्वेद का सर्वश्रेष्ठ हिस्सा बताया। उन्होंने आयुर्वेद के गौरवशाली इतिहास एवं वर्तमान में आयुर्वेद की स्थिति तथा विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।
विशिष्ट अतिथि एमएल यादव जो भारतीय योग संस्थान के प्रदेश प्रधान हैं ने कहा कि विभिन्न रोगों को दूर करने में योग की भूमिका को नहीं नकारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक बीमारियों के साथ मन के रोगों को भी योग दूर करता है। उन्होंने नियमित योग करने पर बल दिया। डॉ. अरुणेश बाजपेई ने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर नीमा के संगठन से जुड़कर प्रदेश व राष्ट्रव्यापी समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करने की अपील की। डॉ. उमेश चंद्र भटेले तथा डॉ. राजेश तिवारी ने आयुर्वेद चिकित्सा एवं आहार- विहार पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डा. लोकेश ¨सह, डा. जीसी चतुर्वेदी, डा. मुनीन्द्र दुबे, डा. पीएस शुक्ला सहित अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।