Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खाना बनाने को लेकर पति से हुआ झगड़ा, गुस्साई महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 05:37 PM (IST)

    एटा के अलीगंज क्षेत्र में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया।

    Hero Image
    महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या। जागरण

    जागरण संवाददाता, एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव ससौता दोषपुर निवासी महिला ने शनिवार रात को घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगाें ने हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगंज थाना क्षेत्र के ससौता दोषपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अरिंजता शनिवार को अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय उसकी पति अमन से खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पति काम करने बाहर चला गया। उसी समय महिला ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव फंदे पर लटकता स्वजन ने देखा तो उनमें खलबली मच गई।

    मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

    इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मामले की सूचना तत्काल अलीगंज थाना पुलिस और मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मायके पक्ष के लाेग भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

    घटना की जानकारी पर फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मृतका भोजपुरा थाना बिछवा जनपद मैनपुरी निवासी अरिंजता की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। वहीं थाना प्रभारी अलीगंज निर्दोश सेंगर ने बताया कि सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।