एटा: सोने के गहने और नकदी से भरा बैग हुआ गुम, टैफिक पुलिस की मदद से यात्री के चेहरे पर लौटी खशी
दिल्ली से एटा आए एक परिवार का जेवर और नकदी से भरा बैग ऑटो में छूट गया था। यातायात पुलिस ...और पढ़ें

यातायात पुलिस ने लौटाया गुम हुआ बैग।
HighLights
दिल्ली से आए परिवार का बैग ऑटो में छूटा।
बैग में जेवर और नकदी थी, परिवार चिंतित हुआ।
यातायात पुलिस ने तत्परता से बैग वापस दिलवाया।
जागरण संवाददाता, एटा। यातायात पुलिस की पहल से दिल्ली से आए एक परिवार को बड़ी राहत मिली। ऑटो में छूटे जेवर और नकदी से भरे बैग को यातायात पुलिस ने कुछ ही देर में तलाश कराकर उसके मालिक को वापस दिला दिया। बैग मिलने पर परिवार ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।
राजेश अपने परिवार के साथ दिल्ली से एटा आए थे। यहां बस स्टैंड से उन्होंने गांव खंगारपुर थाना मिरहची जाने के लिए एक ऑटो बुक किया। परिवार घर पहुंचा तो पता चला कि उनका लेडीज बैग ऑटो में ही छूट गया है।
दिल्ली से एटा आते समय ऑटो में छूट गया था महिला का बैग
बैग में जेवर और नकदी रखी हुई थी, इससे परिवार की चिंता बढ़ गई। करीब दो घंटे बाद राजेश कुमार एटा बस स्टैंड पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात यातायात निरीक्षक अब्दुल कादिर और आरक्षी राहुल शर्मा को घटना की जानकारी दी। उन्होंने ऑटो का रूट नंबर भी बताया। इस पर यातायात पुलिस ने यातायात कार्यालय से संपर्क किया और रूट नंबर के आधार पर ऑटो की जानकारी जुटाई। इसके बाद ऑटो चालक से संपर्क किया गया।
ऑटो चालक को तलाशी में मिला बैग
ऑटो चालक अरविंद कुमार निवासी नगला खयाली कासगंज रोड ने ऑटो की तलाशी ली तो बैग उसमें रखा मिल गया। चालक ने यातायात पुलिस की पहल पर अन्य संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में एटा बस स्टैंड पहुंचकर बैग राजेश कुमार को सौंप दिया। बैग में रखा पूरा सामान सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली।