Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डांट से नाराज किशोर ने पी मच्छर मारने वाली दवा, अस्पताल में भर्ती

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 05:59 PM (IST)

    एटा (Etah News) में एक किशोर ने घर में मामूली बहस के बाद नाराज होकर आलआउट पी लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चित्रगुप्त कॉलोनी के निवासी भूपेंद्र को डांटे जाने के बाद उसने यह कदम उठाया। वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    Hero Image
    मामूली सी बात पर पी लिया आलआउट (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, एटा। एक घर में छोटी सी कहासुनी के बाद एक किशोर इतना गुस्सा हो गया कि उसने आलआउट पी लिया, जिससे उसकी तबीयत गंभीर हो गई। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

    डांट से नाराजगी चित्रगुप्त कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र के परिवारजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर को भूपेंद्र को किसी बात पर डांट दिया गया था, जिससे वह नाराज हो गया और उसने आलआउट पी लिया।

    हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जब उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं, तो उसके दादा प्रेमानंद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसे भर्ती करा दिया गया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें