एसएसपी इलामारन ने किया बड़ा बदलाव: 57 सब-इंस्पेक्टरों का तबादला, अलीगंज-जलेसर सहित कई थानों में नई तैनाती
जनपद एटा में पुलिस विभाग ने 57 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी स्थानांतरण सूची में विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एटा के एसएसपी हैं डॉक्टर इलामारन। फाइल
HighLights
एटा में 57 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
विभिन्न थानों और चौकियों पर नई जिम्मेदारियां मिलीं
अलीगंज, जलेसर सहित कई थानों में तैनाती बदली
जागरण संवाददाता, एटा। जनपद में पुलिस विभाग की ओर से 57 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसएसपी डा. इलामारन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरण के तहत अलीगंज, अवागढ़, बागवाला, मारहरा, सकीट, जलेसर, जैथरा समेत कई थानों में तैनाती बदली गई है।
शुक्रवार देर रात जारी हुई सूची में उपनिरीक्षक हदेश कुमार दुबे को अलीगंज से कोतवाली नगर, देवदीन को अलीगंज से कोतवाली देहात और सहदेव सिंह को अलीगंज से मिरहची भेजा गया है। विजय सिंह को अवागढ़ से पिलुआ तथा रामकुमार उपाध्याय को कोतवाली देहात से अवागढ़ में तैनाती दी गई है।
देहात कोतवाली में तैनाती
महिला उपनिरीक्षक सुमन कुमारी को महिला चौकी अलीगंज, रीना शर्मा को जलेसर और मनीषा देवी को कोतवाली देहात भेजा गया है। साहब सिंह को नयागांव से सकरौली, हरिपाल सिंह को निधौली कलां से सकीट व सुभाष चंद्र को पिलुआ से अलीगंज स्थानांतरित किया गया है।
अनिल कुमार यादव को पिलुआ से नयागांव में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। ओमवीर को बागवाला से जैथरा, बलराम सिंह और संजीव कुमार को जलेसर तथा जयकिशन को निधौली कलां भेजा गया है।
पुलिस लाइन से मिली नई तैनाती
पुलिस लाइन से ऋषिपाल सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक जलेसर और मुकुल पवार को थाना सकीट में तैनाती मिली है। उपनिरीक्षक हयात उल्ला को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा व लालबहादुर को मारहरा से जलेसर भेजा गया है। राजा का रामपुर, मारहरा, मलावन, जसरथपुर और जैथरा सहित अन्य थानों में भी बदलाव किए गए हैं।