विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आटे में चूहे और चीनी में चीटियां, एटा वृद्धाश्रम में अचानक पहुंचे अफसरों को मिला गंदगी का अंबार

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:27 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 10:32 AM (IST)

अपर जिला जज और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने कासगंज रोड स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आटे ...और पढ़ें

एटा: वृद्धाश्रम में निरीक्षण करतीं अधिकारी। जागरण

एटा: वृद्धाश्रम में निरीक्षण करतीं अधिकारी। जागरण

HighLights

  1. अपर जिला जज ने कासगंज रोड वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया

  2. आटे के पात्र में चूहे और चीनी में चीटियां पाई गईं

  3. वृद्धाश्रम में सफाई की कमी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले

जागरण संवाददाता, एटा। मंगलवार को अपर जिला जज और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधिक सचिव ने संयुक्त रूप से कासगंज रेड स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। जिसके दौरान आटे के पात्र में चूहे और चीनी में चीटियां मिली। निरीक्षण में कर्मचारी गैर हाजिर भी मिला। अधिकारियों ने आश्रम में सफाई रखने का आदेश दिया।
जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मनीषा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चारू सिंह, अपर सिविल जज एवं प्रभारी-सचिव युगल चंद्र चौधरी ने आवासीय वृद्धाश्रम कासगंज रोड एवं वन स्टाप सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

वृद्धाश्रम की सफाई पर न नहीं, कई तरह की बीमारियां फैलने की आशंका

अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम द्वारा वद्धाश्रम के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। जिसके दौरान स्टाक रजिस्ट्रर नहीं मिला। इसके साथ ही सत्य प्रकाश कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद अधिकारियों ने रसोई घर का निरीक्षण किया। जहां पर आटे के पात्र में चूहे घूमतें हुए मिले। जबकि चीनी के पात्र में चीटियां पाई गई। इसके अलावा खाद्या सामग्री आदि में कमिया पायी गई। जो वृद्धजनों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

यह भी पढ़ें- अब 18000 फीट की बर्फीली चोटियों में स्वदेशी पैराशूट से उतरेंगे भारतीय सेना के जवान, लद्दाख में सफल परीक्षण

वृद्धजनों की आश्रम में 59 उपस्थित पाई गई

वृद्धाश्रम की सफाई पर भी विषेश ध्यान नहीं दिया जा रहा है। परिसर में डस्टबिन में कूडा आदि मिला। जिससे कई तरह की बीमारियां फैलने की आशंका है। वृद्धजनों की आश्रम में 59 उपस्थित पाई गई। इसी क्रम में अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम द्वारा वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण करते हुए दस्तावेज, सफाई आदि व्यवस्था देखी।

यह भी पढ़ें- एटा में बनेगा 10 करोड़ का आधुनिक पशु चिकित्सालय, पशुपालकों को मिलेंगी एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं