एटा में बनेगा 10 करोड़ का आधुनिक पशु चिकित्सालय, पशुपालकों को मिलेंगी एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं
एटा में 10 करोड़ रुपये की लागत से एक एकड़ से अधिक भूमि पर एक आधुनिक पशु चिकित्सालय का निर्माण ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
एटा में 10 करोड़ की लागत से नया पशु चिकित्सालय
एक एकड़ से अधिक भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से लैस
एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और लैब जैसी सुविधाएं मिलेंगी
जागरण संवाददाता, एटा। जिला मुख्यालय पर तहसील के सामने संचालित सदर पशु चिकित्सालय को जल्द ही नया भवन 10 करोड़ की लागत से बनवाया जाएगा। वर्तमान में पशु चिकित्सालय पुराने भवन में संचालित हो रहा है। भवन की स्थिति के साथ ही यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का भी अभाव है। इसके चलते पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार और जांच के लिए अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
शासन की ओर से अब सदर पशु चिकित्सालय के नए भवन के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। एक एकड़ से अधिक जमीन पर आधुनिक पशु चिकित्सालय का निर्माण कराया जाएगा। नए भवन में पशुओं के उपचार के साथ जांच की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे जिला मुख्यालय के साथ आसपास के क्षेत्रों के पशुपालकों को भी लाभ मिलेगा।
पुराने भवन में संचालित हो रहा सदर पशु चिकित्सालय
नए पशु चिकित्सालय में पशुओं की विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए आधुनिक लैब स्थापित की जाएगी। इसके अलावा एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध होगी। आधुनिक भवन में उपचार से संबंधित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे पशुओं की बीमारी का समय से पता लगाकर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। पशुपालकों को भी इलाज के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- अब 18000 फीट की बर्फीली चोटियों में स्वदेशी पैराशूट से उतरेंगे भारतीय सेना के जवान, लद्दाख में सफल परीक्षण
जांच से लेकर एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की भी मिलेंगी सुविधाएं
सीवीओ डॉ. रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि शासन से मंजूरी मिली है, अब निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। नए भवन के तैयार होने के बाद सदर पशु चिकित्सालय में पशुपालकों को एक ही स्थान पर उपचार और जांच की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। पशुपालकों को अब परेशानी नहीं होगी और गंभीर बीमारियों की जांच के बाद पहचान करके उपचार दिया जा सकेगा।
