विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 साल से जर्जर पड़ा 3 KM लंबा रोड अब 65 लाख से बनेगा, एटा में  पुठिया-बरई पुठिया-बरई मार्ग को मंजूरी

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:41 PM (IST)

निधौली कलां ब्लॉक के पुठिया से बरई और कपरैटा तक 10 साल से जर्जर पड़े 3 किलोमीटर लंबे मार्ग के ...और पढ़ें

पुठिया से बरई और कपरैटा तक जाने वाले जर्जर मार्ग।

पुठिया से बरई और कपरैटा तक जाने वाले जर्जर मार्ग।

HighLights

  1. पुठिया-बरई मार्ग के निर्माण को शासन से मंजूरी।

  2. तीन किलोमीटर सड़क पर 65 लाख रुपये होंगे खर्च।

  3. 10 साल से जर्जर मार्ग से मिलेगी अब निजात।

जागरण संवाददाता, एटा। निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र के पुठिया से बरई और कपरैटा तक जाने वाले जर्जर मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन स्तर से सड़क निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 65 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।
पुठिया से बरई और कपरैटा तक जाने वाला यह मार्ग पिछले करीब 10 वर्ष से बदहाल स्थिति में पड़ा था। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो इस मार्ग से निकलना भी मुश्किल हो रहा था।

10 वर्ष से जर्जर पड़ा था तीन किलोमीटर लंबा मार्ग

सड़क की जर्जर हालत के चलते आए दिन वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। मार्ग की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ग्रामीणों की ओर से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोगों को मार्ग के जल्द निर्माण की उम्मीद जगी है।

करीब 65 लाख रुपये की लागत से तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क बनने से पुठिया, बरई और कपरैटा सहित आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को गड्ढों और खराब सड़क से निजात मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- हार्ट-किडनी मरीजों के फ्री इलाज को 15 करोड़ Rs, आगरा के SN में राशक कार्ड वाले पेशेंट का निशुल्क ट्रांसप्लांट 

यह भी पढ़ें- घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को दिवाली पर राहत: कमर्शियल LPG सिलिंडर महंगा, आगरा का नया रेट

गड्ढों के कारण राहगीरों को हो रही थी परेशानी

सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम अवध किशोर ने बताया कि सड़क निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी और कार्य शुरू कराया जाएगा। आबादी भाग में सीसी कार्य कराया जाएगा ताकि पानी आने के बाद भी सड़क की मजबूरी बनी रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।