विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कासगंज हिंसा में चंदन की हत्या के आरोपी शकील के घर से पिस्टल मिली

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 28 Jan 2018 04:19 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 28 Jan 2018 04:41 PM (GMT+05:30)

चंदन गुप्ता की हत्या का आरोपी शकील फरार है। आज पुलिस ने उसके घर में तलाशी के दौरान पिस्टल बरामद ...और पढ़ें

कासगंज हिंसा में चंदन की हत्या के आरोपी शकील के घर से पिस्टल मिली
कासगंज हिंसा में चंदन की हत्या के आरोपी शकील के घर से पिस्टल मिली

कासगंज (जेएनएन)। गणतंत्र दिवस के दिन कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा में जान गंवाने वाले युवक चंदन गुप्ता की हत्या का आरोपी शकील फरार है। आज पुलिस ने उसके घर में तलाशी के दौरान पिस्टल बरामद की है। इसके बाद ही उसके घर से देशी बम भी मिला है। 

कासगंज में हिंसा के दौरान युवक चंदन की हत्या का आरोपी शकील अभी भी फरार है। आज पुलिस ने उसके घर में पड़ताल की। इस दौरान दरवाजा तोड़कर कमरों की तलाशी ली गई। शकील के घर के एक कमरे से इस तलाशी के दौरान पुलिस को पिस्टल मिली है। दंगे का मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। उसके घर से पुलिस ने पिस्टल व देसी बम बरामद किए हैं। सदर कोतवाली के तहसील रोड पर उसका घर है। 

 

उसके घर से तलाशी के दौरान देशी बम भी मिला था। इस दौरान पुलिस ने शकील के घर की गहन पड़ताल की। यहां पर पुलिस लगातार सघन तलाशी अभियान चलाकर दोषियों को पकडऩे की कोशिश में जुटी हुई है।