विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा के पटना पक्षी विहार में प्रकृति का आनंद, सात समंदर पार से आने वाले प्रवासी मेहमानों का इंतजार

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:54 PM (IST)

जलेसर स्थित पटना पक्षी विहार मेहमान परिंदों के स्वागत के लिए तैयार है, जहां झील का आकार बढ़ने से प्रवासी पक्षियों के अधिक आने की उम्मीद है।

एटा: पटना पक्षी विहार में झील पर इठलाते पक्षी। जागरण

एटा: पटना पक्षी विहार में झील पर इठलाते पक्षी। जागरण

HighLights

  1. पटना पक्षी विहार मेहमान परिंदों के स्वागत को तैयार।

  2. झील का आकार बढ़ा, पानी से लबालब हुई।

  3. जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग विकास में सक्रिय।

जागरण संवाददाता, एटा। जलेसर स्थित पटना पक्षी विहार मेहमान परिंदों के लिए अभी से तैयार हो चुका है। यहां की मनोरम झील का आकार इस बार बढ़ गया है। झील बारिश के पानी से लबालब हो गई है, जिसे देखकर पर्यटन विभाग भी सक्रिय हो गया है। यह झील पक्षी विहार के सौंदर्य में चार-चांद लगा रही है। मेहमान परिंदों के लिए यह पक्षी विहार पलक-पांवड़े बिछा रहा है। इन दिनों महमान पक्षी पंहुच भी रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार हर बार रखरखाव के लिए धनराशि देती है। इससे मेंटीनेंस का काम होता है। रंगाई-पुताई, पार्किंग स्थल का विकास, खड़ंजा निर्माण, फेंसिंग, सफाई आदि कराई गई है। पर्यावरणविद प्रवेश पांडेय ने बताया कि झील में पानी अधिक होता है तो परिंदे ज्यादा आकर्षित होते हैं। बीते समय में आने वाले परिंदों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन इस बार पक्षी विहार की देखरेख करने वाले वन विभाग और पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि यहां पक्षी अधिक आएंगे।

जिला प्रशासन भी सक्रिय

पटना पक्षी विहार के विकास को लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। उसका मानना है कि आगरा में अधिक पर्यटक आते हैं, वे इस पक्षी विहार की ओर भी आकर्षित हों, इसलिए यहां सुविधाएं बढ़ानी होंगी। प्रशासनिक अधिकारी स्वयं इस पक्षी विहार का निरीक्षण कर चुके हैं। क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर भी विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने में जुटे हैं।

खजूर का वन करता है आकर्षित

ब्रज में पक्षी विहार कई जिलों में है, लेकिन पटना पक्षी विहार में खजूर का वन पर्यटकों को अधिक आकर्षित करता है। झील किनारे इस वन में पक्षी विचरण करते हैं और उनका कोलाहल लोगों का मन मोह लेता है। इस बार पटना पक्षी विहार की झील अभी से ही पक्षियों को आने का न्योता दे रही है। इस बार पानी काफी मात्रा में है। झील का आकार भी बड़ा हो चुका है। इसलिए यहां मेहमान परिंदे अधिक आएंगे। हम अभी से ही तैयारियां कर रहे हैं।

नवंबर के अंत तक पक्षी आने शुरू हो जाते हैं। इनमें किंगफिशर, सोवलर, जयकान, डबचिक, स्नेक बर्ड, कामन मूरहेन, राजहंस, बार हैडेड गूज, नीलसर, पिटेल, कामन टील, काटन टील, कामन डक, स्काट बिल, कूट, ब्रह्मनी डक, आइविश, ब्लैक आई विश, पेंटेड स्टोर्क, ब्लैक नैक स्टोर्क, व्हाइट नैक स्टोर्क, विसलिंग टील, ग्रेलेग गूज, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, कामन पोचार्ड, पर्पल मूरहेन आदि देशी-विदेशी प्रजाति के पक्षी शामिल रहते हैं।

Etah Patna News (1)

यहां ठहरें: पटना पक्षी विहार आने वाले पर्यटकों के ठहरने के लिए जिला मुख्यालय पर तमाम होटल उपलब्ध हैं। पर्यटक आगरा में भी स्टे करके पटना पक्षी विहार आकर एक दिन में वापस लौट सकते हैं।

कब जाएं: नवंबर से लेकर फरवरी तक पहुंचकर पक्षियों को देख सकते हैं। देश-विदेश की तमाम प्रजातियों के पक्षी देखने को मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- एटा में कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू, 5 दिसंबर तक करें आवेदन और पाएं भारी अनुदान

यह भी पढ़ें- एटा के तीन गांव के लोगों को मिलेगी राहत, मेन रोड से जुड़ेगी आबादी; नई सड़कों का काम शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।