विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू, 5 दिसंबर तक करें आवेदन और पाएं भारी अनुदान

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:14 PM (IST)

एटा में कृषि विभाग ने आधुनिक कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू की है, जिससे किसानों को खेती की लागत कम करने में मदद मिलेगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कृषि यंत्रों की बुकिंग 5 दिसंबर तक जारी रहेगी।

  2. विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलेगा।

  3. ऑनलाइन आवेदन agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर करें।

जागरण संवाददाता, एटा। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच दिसंबर की रात 12 बजे तक कर सकते हैं।

सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा। फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत और कस्टम हायरिंग सेंटर पर अधिकतम 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसके अलावा फार्म मशीनरी बैंक के लिए भी 80 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था है।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु एवं सीमांत तथा महिला किसानों को प्रति यंत्र अधिकतम 50 प्रतिशत और अन्य किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।

उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि आवेदन विभागीय दर्शन पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर किसान कार्नर में यंत्र बुकिंग किया जा सकेगा। आवेदन के समय निर्धारित जमानत राशि आनलाइन जमा करनी होगी। एक लाख रुपये तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 2500 रुपये और इससे अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए पांच हजार रुपये जमानत राशि निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- एटा के तीन गांव के लोगों को मिलेगी राहत, मेन रोड से जुड़ेगी आबादी; नई सड़कों का काम शुरू

यह भी पढ़ें- एटा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आठ इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर को मिली नई तैनाती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।